
Who Won Yesterday Match: आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबला में रविवार को Royal Challengers Bengaluru ने Mumbai Indians को 2 विकेट से हरा दिया। रायपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। RCB के लिए क्रुणाल पंड्या ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने गेंद और बल्ले दोनों से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस हार के साथ ही अब मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में ही रयान रिकल्टन आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने 22 रन बनाए, लेकिन वह भी भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी संभाली और शानदार साझेदारी की। नमन धीर ने 47 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 57 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 166 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। RCB की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए।
167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत काफी खराब रही। विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं जैकब बेथल ने 27 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल भी सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के कारण एक समय टीम दबाव में आ गई थी।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 11th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
मुश्किल स्थिति में क्रुणाल पंड्या ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंदों में 73 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 लंबे छक्के लगाए। क्रुणाल ने एक छोर संभालकर रखा और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत RCB मैच में वापसी करने में सफल रही।
मैच का आखिरी ओवर बेहद रोमांचक रहा। RCB को जीत के लिए अंतिम ओवर में 15 रन की जरूरत थी। आखिरी तीन गेंदों पर टीम को 9 रन चाहिए थे। ऐसे दबाव भरे समय में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार छक्का लगाकर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर दो रन लेकर RCB ने मुकाबला अपने नाम कर लिया और रोमांचक जीत दर्ज की।
भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट हासिल किए और बल्लेबाजी में भी दबाव के समय शानदार फिनिश किया। उनके प्रदर्शन ने RCB की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैच का सबसे बड़ा हीरो बना दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
IPL 2026 के 53वें मैच में Lucknow Super Giants की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में Chennai Super Kings ने लखनऊ को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम अब अपने बाकी सभी मुकाबले जीतकर भी सिर्फ 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी नहीं माना जा रहा।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने एडन मारक्रम की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई।
उर्विल पटेल ने चेन्नई के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 65 रन बनाए। उन्होंने मात्र 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और IPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 2023 में 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उर्विल के अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 42 रन बनाए। वहीं संजू सैमसन ने 28 और कार्तिक त्यागी ने 20 रन का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से दिग्वेश राठी और शहबाज अहमद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अवेश खान को 1 विकेट मिला।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए Josh Inglis ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 33 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक पारी की बदौलत लखनऊ बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। आखिरी ओवरों में शाहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
चेन्नई सुपर किंग्स के जेमी ओवर्टन को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और लखनऊ की बल्लेबाजी को बड़ा नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा अंशुल कम्बोज ने 2 विकेट लिए, जबकि नूर अहमद को 1 सफलता मिली।