IPL 2026 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में अहम मुकाबला खेला जाएगा। PBKS लगातार तीन हार के बाद वापसी करना चाहेगी, जबकि DC के लिए हार प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म कर सकती है।

Aaj Kiska Match Hai 11th May IPL 2026: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में आज सोमवार 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच है। यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। Punjab Kings ने IPL 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। पंजाब किंग्स लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है और टीम टेबल में पहले स्थान से नीचे खिसक गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लगातार हार के बावजूद अलग-अलग रही समस्याएं

हालांकि, अच्छी बात यह है कि अगर पंजाब सोमवार को धर्मशाला में Delhi Capitals को हरा देती है, तो वह एक बार फिर टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं लगातार चौथी हार टीम की टॉप-2 में जगह बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है। पंजाब किंग्स की हार में कोई एक जैसी कमजोरी नहीं दिखी है। Rajasthan Royals के खिलाफ टीम 222 रन का बड़ा स्कोर बचाने में नाकाम रही। इसके बाद Gujarat Titans के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम सिर्फ 163 रन बना सकी। वहीं Sunrisers Hyderabad के खिलाफ पंजाब 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई।

Who Won Yesterday's IPL Match, 10th May 2026: CSK vs LSG, RCB vs MI कल का मैच कौन जीता? IPL 53-54वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

टीम की खराब फील्डिंग बनी परेशानी का सबब

हालांकि, इन सभी मुकाबलों में टीम की फील्डिंग सबसे बड़ी चिंता रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब ने अब तक 16 कैच छोड़े हैं। अकेले शशांक सिंह ने 5 कैच टपकाए हैं। इस मामले में सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स उनसे पीछे है, जिसने 17 कैच छोड़े हैं।

..तो दिल्ली कैपिटल्स का बाहर होना लगभग तय

दिल्ली कैपिटल्स का हाल भी ज्यादा बेहतर नहीं है। टीम ने अपने पिछले छह मुकाबलों में से पांच गंवाए हैं। हाल ही में कप्तान अक्षर पटेल ने कहा था कि टीम अगले सीजन की तैयारी और बेंच स्ट्रेंथ को मौका देने पर भी ध्यान दे सकती है। हालांकि दिल्ली अभी आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। अगर Royal Challengers Bengaluru मुंबई इंडियंस को हरा देती है और दिल्ली पंजाब से हार जाती है, तो DC का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा। चूंकि दिल्ली अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, इसलिए टीम अपनी मौजूदा प्लेइंग XI पर भरोसा बनाए रख सकती है।

पिछली भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने बनाया था रिकॉर्ड

सीजन की शुरुआत में जब दोनों टीमें दिल्ली में भिड़ी थीं, तब पंजाब किंग्स ने T20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया था। पंजाब ने 265 रन का विशाल लक्ष्य सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले को जीतकर हिसाब बराबर कर पाती है या नहीं।

PBKS टीम में हो सकते हैं बदलाव

अजमतउल्ला ओमरजई के टीम में आने के बाद पंजाब के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने संकेत दिए हैं कि टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि हरप्रीत बरार को दूसरे स्पिनर के तौर पर मौका मिल सकता है।

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग XI

प्रियांश आर्य

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

कूपर कोनोली

श्रेयस अय्ययर (कप्तान)

मार्कस स्टोयनिस

अजमतुल्लाह उमरजई

शशांक सिंह

मार्को यानसन

हरप्रीत बराड़

अर्शदीप सिंह

युजवेन्द्र चहल

विजयकुमार वैशाक

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI

पथुम निसंका

केएल राहुल (विकेटकीपर)

नीतिश राणा

समीर रिजवी

ट्रिस्टन स्टब्स

अक्षर पटेल (कप्तान)

आशुतोष शर्मा

विप्रज निगम

मिचेल स्टार्क

कुलदीप यादव

लुंगी एनगिडी

मुकेश कुमार