चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने IPL 2026 में लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सनसनी मचा दी। उन्होंने 23 गेंदों में 65 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज IPL फिफ्टी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
Who is Urvil Patel: आईपीएल 2026 में रविवार को खेले जा रहे पहले मुकाबले में हर तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल की धमाकेदार बल्लेबाजी की ही चर्चा है। उर्विल ने महज 13 गेंद में 50 रन ठोक अपनी मजबूत दावेदारी जाहिर कर दी है। इतना ही नहीं, उनके हाथ युवराज सिंह का 12 गेंदों में 50 रन का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचे।

लखनऊ के हर एक बॉलर की बखिया उधेड़ी
उर्विल पटेल ने लखनऊ के हर एक बॉलर की जमकर खबर ली। पहले उन्होंने आवेश खान के ओवर में छक्कों की बरसात की। बाद में स्पिनर दिग्वेश राठी को भी आड़े हाथ लेते हुए जमकर धोया। लखनऊ के सबसे अनुभव गेंदबाज मोहम्मद शमी भी उनसे बच नहीं पाए और उन्होंने हर एक बॉलर की गेंद में हवाई फायर किया। उर्विल पटेल ने 23 गेंद में 65 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।
IPL में की यशस्वी जायसवाल की बराबरी
उर्विल पटेल ने आईपीएल में 13 गेंद में 50 रन ठोक यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली। यानी उन्होंने संयुक्त रूप से आईपीएल का सबसे तेज अर्द्धशतक लगाया। उर्विल ने आते ही आवेश खान की 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के लगाए। इसके बाद वह रुके नहीं और उन्होंने छक्के-चौकों की बारिश जारी रखी। उर्विल ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 7 छक्के और 1 चौका लगाया।
पर्ची में क्या लिखकर लाए उर्विल पटेल
27 साल के उर्विल पटेल ने अर्धशतक जड़ने के बाद अपनी जेब से एक पर्ची निकाली और अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उर्विल इस पर्ची में अपने पापा के लिए एक संदेश लाए थे, जिसमें लिखा था-पापा ये आपके लिए है। आप जो चाहते थे, मैंने वो कर दिखाया।
उर्विल पटेल का जन्म और शुरुआती जीवन
उर्विल पटेल का जन्म गुजरात में हुआ था। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट में काफी रुचि थी और उन्होंने कम उम्र में ही प्रोफेशनल क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। विकेटकीपिंग और आक्रामक बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई। उर्विल पटेल ने घरेलू T20 क्रिकेट में कई तेज पारियां खेलकर ध्यान आकर्षित किया। वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंट्स में उनकी बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं और IPL फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा। उनकी स्ट्राइक रेट आधारित बल्लेबाजी उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
बल्लेबाजी शैली और ताकत
उर्विल पटेल शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। वह तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं।
उनकी खास ताकतें:
- पावरप्ले में तेज रन बनाना
- लंबे छक्के लगाने की क्षमता
- विकेटकीपिंग स्किल
- दबाव में आक्रामक बल्लेबाजी
- तेज स्ट्राइक रेट बनाए रखना


