KKR vs LSG: क्या बिना एक गेंद खेले ही रद्द हो जाएगा कोलकाता-लखनऊ का मैच? टॉस से पहले बड़ा अलर्ट

Published : Apr 09, 2026, 02:42 PM IST

KKR vs LSG Today Match: IPL 2026 में आज शाम कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होनी है, लेकिन खेल शुरू होने से पहले ही फैंस के लिए चिंता वाली खबर आ रही है। ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मैच पर काले बादलों का साया मंडरा रहा है। 

PREV
15

KKR vs LSG Match: 90% बारिश का खतरा, क्या धुलेगा आज का मैच?

कोलकाता में मौसम विभाग ने आज बारिश की 90% संभावना जताई है। इसका मतलब है कि शाम को टॉस के समय (7:00 बजे) या मैच शुरू होते वक्त (7:30 बजे) झमाझम बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है। अगर बारिश तेज हुई, तो मुमकिन है कि पिछला मैच (पंजाब किंग्स के खिलाफ) की तरह यह मुकाबला भी बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ जाए। उमस और गर्मी के बीच फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि इंद्र देव थोड़ी राहत दें।

25

LSG vs KKR: मैदान पर लखनऊ का राज

आंकड़ों की बात करें तो कोलकाता के अपने ही घर में लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 4 बार लखनऊ ने बाजी मारी है, जबकि KKR सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है। ईडन गार्डन्स में भी लखनऊ ने 3 में से 2 मैचों में कोलकाता को धूल चटाई है। ऐसे में आज रहाणे की सेना के पास हिसाब बराबर करने का बड़ा मौका है, बशर्ते मौसम साथ दे।

35

कोलकाता-लखनऊ मैच में पिच का मिजाज

ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की स्वर्ग रही है। इस सीजन यहां हुए दोनों मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। पिच एकदम सपाट है, जिससे चौके-छक्कों की बारिश तय मानी जा रही है। हालांकि, अगर आसमान में बादल रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई, तो मोहम्मद शमी और वैभव अरोड़ा जैसे तेज गेंदबाजों को स्विंग से मदद मिल सकती है।

45

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) संभावित प्लेइंग-11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, सुनील नारायण, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा।

55

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) संभावित प्लेइंग-11

ऋषभ पंत (कप्तान), ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मणिमरण सिद्धार्थ और प्रिंस यादव।

Read more Photos on

Recommended Stories