Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

Published : Apr 07, 2026, 12:07 AM IST
kkr vs pbks match results

सार

KKR vs PBKS IPL Yesterday Match Result: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

KKR vs PBKS Match Results: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया IPL मैच बारिश के कारण बिना रिजल्ट रद्द करना पड़ा। यह मौजूदा सीजन का पहला मुकाबला है, जो बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। बता दें कि कोलकाता में सोमवार शाम से ही बादल छाए थे और बारिश का मौसम बन रहा था। अंधेरा होते ही बादल बरस पड़े, जिसकी वजह से चौथे ओवर में ही मैच को रोकना पड़ा।

टॉस जीतकर KKR ने चुनी बल्लेबाजी

ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में होम टीम KKR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 3.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे, तभी शाम 7:46 बजे बारिश शुरू हो गई, जो रात रुक-रुककर होती रही। मुकाबले का कटऑफ टाइम सवा 11 बजे का था। मतलब इस समय तक बारिश रुकती तो मैच 5-5 ओवर का हो सकता था।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल

शुरुआती झटके: ग्रीन और फिन एलन आउट

पंजाब किंग्स के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे ओवर में ही KKR को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को जल्दी आउट कर दिया।

रहाणे और रघुवंशी नाबाद लौटे

बारिश के कारण खेल रुकने तक कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर नॉटआउट थे। कोलकाता में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही थी, जिसके चलते पहले ओवर्स में कटौती की तैयारी थी। हालांकि, बाद में मैदान की स्थिति का परीक्षण और मौसम को देखते हुए मैच को रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को बराबर अंक लेकर संतोष करना पड़ा।

5-5 ओवर के मैच की समय सीमा भी पार

नियमों के अनुसार, अगर मैच को छोटा करके 5-5 ओवर का भी खेलना पड़ता तो उसके लिए भी रात 11:14 बजे तक शुरू करना जरूरी था। लेकिन लगातार बारिश के चलते यह संभव नहीं हो पाया और आखिरकार मैच को बेनतीजा घोषित कर दिया गया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Natasa Stankovic: अचानक से क्यों वायरल हो गईं हार्दिक पंड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्तांकोविक?