IPL 2025 KKR vs RCB Live Score Updates: KKR vs RCB: पहले पांड्या ने गेंदबाजी में पीटा, फिर कोहली-साल्ट ने बल्लेबाजी में कूटा, केकेआर को हारकर आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत

rcb beat kkr by 7 wickets

सार

KKR vs RCB Live Score Updates, Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया है और सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। विराट कोहली ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली। 

11:16 PM (IST) Mar 22

KKR vs RCB: पहले पांड्या ने गेंदबाजी में पीटा, फिर कोहली-साल्ट ने बल्लेबाजी में कूटा, केकेआर को हारकर आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत

KKR vs RCB: IPL 2025 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया है। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा RCB ने 16.2 ओवर में कर दिया। विराट कोहली ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली।

 

Read Full Story

10:47 PM (IST) Mar 22

आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया है और सीजन की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। विराट कोहली 59 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे। 

10:40 PM (IST) Mar 22

बेंगलुरू को लगा तीसरा झटका

175 रनों का पीछा करते हुए बेंगलुरू का तीसरा विकेट 162 रनों के स्कोर पर गिर चुका है। कप्तान रजत पाटीदार 16 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए हैं। वैभव अरोरा की गेंद को बाहर भेजने के चक्कर में वह सीधे बाउंड्री पर खड़े रिंकू सिंह को कैच दे बैठे। 

10:35 PM (IST) Mar 22

आरसीबी के 150 रन पूरे

175 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 14.5 ओवर में 150 रन को पार कर चुकी है। विराट कोहली 58 और रजत पाटीदार 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 31 गेंदों पर 22 रनों की जरूरत है। 

10:32 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 से पहले विराट कोहली को BCCI ने दिया खास उपहार, ओपनिंग सेरेमनी के बाद मिला बड़ा तोहफा

Virat Kohli Momento Award: IPL 2025 का आगाज हो चुका है। पहले मुकाबले में कोलकाता और बेंगलुरु की टीम आमने सामने हैं। इस बड़े मैच से पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली को एक बड़ा सम्मान दिया है। ओपनिंग सेरेमनी के बाद उन्हें खास अवॉर्ड मिला।

 

Read Full Story

10:26 PM (IST) Mar 22

विराट कोहली का अर्धशतक पूरा

विराट कोहली ने अपने 400वें टी20 मैच में अपना अर्धशतक पूरा किया है। कोलकाता के खिलाफ इडेन गार्डन में 175 रन चेस करते हुए 30 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी है। 

10:23 PM (IST) Mar 22

कोलकाता को मिली दूसरी सफलता

केकेआर ने 118 रन के स्कोर पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा दिया है। देवदत्त पड्डीकल 10 रन बनाकर सुनील नरेन के पहले शिकार बने हैं। छक्का लगाने के प्रयास में वह सीधे गेंद रमनदीप सिंह को दे बैठे।  

10:10 PM (IST) Mar 22

कोलकाता को मिली पहली सफलता

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 95 रन के स्कोर पर बेंगलुरू को पहला झटका दिया है। फिल साल्ट 56 रनों की लाजवाब पारी खेलकर वरुण चक्रवर्ती के शिकार बने हैं। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह ठीक से गेंद को टाइम नहीं कर पाए और कैच आउट हो गए। 

10:05 PM (IST) Mar 22

फिल साल्ट ने जड़ा अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने कोलकाता के खिलाफ पहले मुकाबले में अर्धशतक जमाया है। उन्होंने 50 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की है। साथ ही, 175 रनों का पीछा कर रही टीम को अच्छी शुरुआत दी है। 

09:57 PM (IST) Mar 22

पहले पावरप्ले में बेंगलुरू की धमाकेदार शुरुआत

175 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी ने धमाकेदार शुरुआत की है। पहले पावरप्ले की समाप्ति तक टीम का स्कोर बिना कोई नुकसान के 80 रन है। फिल साल्ट 49 और विराट कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:47 PM (IST) Mar 22

बेंगलुरू के 50 रन पूरे

175 रनों का पीछा करते हुए बेंगलुरू ने 3.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। फिलिप साल्ट तूफ़ानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, विराट कोहली भी क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर में 58/0 है। जीत के लिए 96 गेंदों पर 117 रन चाहिए। 

09:15 PM (IST) Mar 22

174 रन पर सिमटी कोलकाता की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सामने 175 रनों का लक्ष्य दिया है। क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा 56 रन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाए। 

09:07 PM (IST) Mar 22

कोलकाता का सातवां विकेट गिरा

बेंगलुरू ने 168 रन के स्कोर पर कोलकाता को सातवां झटका दे दिया है। अंगकृष रघुवंशी 30 रन बनाकर यश दयाल की गेंद पर आउट हुए। टीम का स्कोर 19 ओवर में 169/7 है। 

08:51 PM (IST) Mar 22

बेंगलुरू को मिली छठी सफलता

बेंगलुरू ने 150 रन के स्कोर पर कोलकाता का छठा झटका दे दिया है। खतरनाक बल्लेबाज आंद्रे रसल 4 रन बनाकर सुयश शर्मा का शिकार बन गए हैं। आरसीबी ने मैच में पूरी तरह से वापसी कर ली है। 

08:48 PM (IST) Mar 22

कोलकाता को लगा पांचवां झटका

बेंगलुरू ने कोलकाता की बल्लेबाजी में पांचवां विकेट झटक लिया है। रिंकू सिंह 12 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या के तीसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 15 ओवर में 145/5 है। 

08:28 PM (IST) Mar 22

कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा

बेंगलुरू ने कोलकाता का तीसरा विकेट 110 रन के स्कोर पर दिया है। अर्धशतक बनाकर 56 रन पर बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे पंड्या के पहले शिकार बने हैं। वह बड़े शॉट खेलने के चक्कर में रसिख डार सलाम को कैच दे बैठे। 

08:25 PM (IST) Mar 22

बेंगलुरू की मिली दूसरी सफलता

रॉयल चैलेंजर्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा विकेट 107 रन के स्कोर पर दिया है। सुनील नरेन 44 रन बनाकर रसिख डार सलाम के पहले शिकार बने हैं। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह सीधे कीपर के हाथों में दे बैठे। 

08:23 PM (IST) Mar 22

KKR की पारी 100 के पार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 102 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वहीं, सुनील नरेन भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर 9.4 ओवर में 107/1 है। 

08:17 PM (IST) Mar 22

अजिंक्य रहाणे ने जमाया अर्धशतक

आईपीएल 2025 का पहला अर्धशतक अजिंक्य रहाणे के बल्ले से निकला है। कोलकाता के कप्तान ने केवक 25 गेंदों पर ही हाफ सेंचुरी जड़ी। वह शुरू से ही कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 

07:58 PM (IST) Mar 22

KKR की पारी में 50 रन पूरे

KKR की बल्लेबाजी में 5.4 ओवर में 50 रन पूरे हो चुके हैं। अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों क बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।  

07:55 PM (IST) Mar 22

5 ओवर के KKR की तेज शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी में 5 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 40 रन है। सुनील नरेन 12 और अजिंक्य रहाणे 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। एकमात्र विकेट जोश हेजलवूड ने क्विंटन डी कॉक के रूप में लिया।

07:47 PM (IST) Mar 22

IPL की धमाकेदार शुरुआत: किंग खान और विराट ने 'झूमे जो पठान' पर ठुमका लगा लूट ली महफिल, Watch video

IPL 2025 की शुरुआत से पहले Virat Kohli और Shah Rukh Khan का 'Jhoome Jo Pathaan' पर डांस सोशल मीडिया पर छाया। SRK के कहने पर किंग कोहली ने किया जबरदस्त डांस, देखें वायरल वीडियो।

 

Read Full Story

07:36 PM (IST) Mar 22

RCB को मिली पहली सफलता

RCB ने KKR को पहला झटका दे 4 रन के स्कोर पर दे दिया है। क्विंटन डी कॉक 4 रन बनाकर जोश हेजलवूड के पहले शिकार बने हैं। पहले ही ओवर की पांचवी और लाजवाब गेंद पर कट करने के प्रयास में गेंद सीधे कीपर को दे बैठे। 

07:27 PM (IST) Mar 22

KKR टीम की प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन। 

07:24 PM (IST) Mar 22

RCB टीम की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर ), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा, टीम डेविड, क्रूणाल पांडया, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवूड, यश दयाल। 

07:17 PM (IST) Mar 22

RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान रजत ने कहा, कि यहां चेस करना थोड़ा आसान होता है। रात के समय में थोड़ी ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। 

07:02 PM (IST) Mar 22

शाहरुख खान के साथ थिरके विराट और रिंकू

आईपीएल 2025 के ओपनिंग सेरेमनी में लाजवाब धमाका देखने को मिला है। उद्घाटन समारोह के दौरान विराट कोहली और रिंकू सिंह ने शाहरुख खान के साथ ‘झूमे जो पठान’ गाने पर थिरकते हुए नजर आए। खान ने कोहली से अपील की और इडेन गार्डन में मौजूद फैंस को निराश नहीं किया और सबका दिल जीत लिया। वहीं, रिंकू ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 

 

06:39 PM (IST) Mar 22

कोलकाता में धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी जारी

इडेन गार्डन में इस समय धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी चल रहा है। कई बड़े कलाकार इस समय शाम को रंगीन बनाने में लगे हैं। 

 

06:37 PM (IST) Mar 22

ओपनिंग मैच में कोलकाता और बेंगलुरू की टक्कर

आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (RCB) के बीच इडेन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा है।