Who Won Yesterday's IPL Match, 19th April 2026: KKR vs RR and PBKS vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 28-29वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

Published : Apr 20, 2026, 12:30 AM IST
who won yesterday match results

सार

KKR vs RR and PBKS vs LSG IPL 2026 Yesterday Match Result: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

KKR vs RR and PBKS vs LSG Match Results: IPL 2026 के सुपर संडे में रविवार 19 अप्रैल को दो अहम मैच खेले गए। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ, जिसमें KKR ने RR को 4 विकेट से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराते हुए अपना विजय सफर जारी रखा।

KKR vs RR मैच रिजल्ट: कोलकाता की शानदार जीत

IPL 2026 के 28वें मुकाबले में KKR ने RR को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए इस मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। 14 रन देकर 3 विकेट झटकने वाले वरुण चक्रवर्ती को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

राजस्थान रॉयल्स की पारी: 155 रन का स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत बेहद खराब रही। टिम शेफर्ट और अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कैमरन ग्रीन (27 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन ध्रुव जुरेल ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। KKR के अन्य बल्लेबाज भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। लगातार विकेट गिरने से टीम मुश्किल में आ गई।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की साझेदारी से जीत

जब टीम संकट में थी, तब रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख बदल दिया। अंत में रिंकू सिंह ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। रिंकू ने 53 रन की पारी में 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए।

LSG की रन चेज: अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी पारी

पंजाब किंग्स (PBKS) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 200 रन ही बना सकी। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की शुरुआत ठीक-ठाक रही। मिचेल मार्श और आयुष बदोनी ने 61 रन की साझेदारी की। छठे ओवर में बडोनी आउट हो गए। इसके बाद मार्श और ऋषभ पंत ने पारी को संभालने की कोशिश की। मार्श ने 40 जबकि पंत ने 43 रन बनाए। इन दोनों के आउट होते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

LSG के लिए आखिर में नाकाम रही कोशिश

अंत के ओवरों में एडन मारक्रम और मुकुल चौधरी ने रन बनाने की कोशिश जरूर की, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। इस जीत के साथ PBKS के 6 मैचों में 11 अंक हो गए हैं, जबकि LSG के खाते में 6 मैचों में सिर्फ 4 अंक हैं।

PBKS की पारी: खराब शुरुआत के बाद तूफानी बैटिंग

इससे पहले पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह शून्य पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच में तूफान ला दिया। दोनों के बीच 80 गेंदों में 182 रन की साझेदारी हुई, जिसमें जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली। कूपर कॉनली ने 46 गेंद में 87 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्या ने 37 गेंद में 93 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, दोनों बल्लेबाज अपने-अपने शतक से चूक गए। शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रियांश आर्या मैन ऑफ द मैच चुने गए। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
PBKS vs LSG: किसने डाला IPL 2026 का सबसे महंगा ओवर, 6 गेंद में लुटा दिए इतने रन