KKR vs SRH LIVE: मुफ्त में कैसे लें आज के IPL मैच का लुत्फ, जानें फ्री में कहां देखें रोमांचक मुकाबला

Published : Apr 02, 2026, 07:10 PM IST
SRH vs KKR match free live streaming

सार

IPL 2026 में SRH vs KKR का मुकाबला 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमें 200+ स्कोर करने के बाद भी अपना पहला मैच हार चुकी हैं। ऐसे में ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। अगर आप भी इस मैच को फ्री में देखना चाहते हैं, तो जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं। 

SRH vs KKR Today Match Live Streaming: आईपीएल 2026 में गुरुवार 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं, ऐसे में ये मुकाबला जीतना दोनों के लिए ही बेहद अहम है। इस मैच को देखने के लिए क्रिकेट की दुनिया के तमाम फैंस गूगल पर 'फ्री लाइव स्ट्रीमिंग' सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं आप यह मैच कहां और कैसे देख सकते हैं।

KKR vs SRH Live Streaming: कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। इसके अलावा, आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और इसकी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

SRH vs KKR Free Live Streaming: मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें?

  • JioHotstar पर लाइव मैच देखने के लिए आमतौर पर सब्सक्रिप्शन जरूरी होता है।
  • लेकिन अगर आप Jio, Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो अपने रिचार्ज प्लान को जरूर चेक करें।
  • कई टेलीकॉम प्लान्स में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री (Bundle Offer) मिलता है।
  • इसके अलावा, अगर आपके घर में Tata Play या Airtel Digital TV है, तो उनके मोबाइल ऐप के जरिए भी आप लाइव मैच देख सकते हैं।

SRH vs KKR Match Timing: कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?

  • मैच की तारीख: गुरुवार, 2 अप्रैल 2026
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
  • मैदान: ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता

Head-to-Head Record: KKR vs SRH में कौन आगे?

  • KKR और SRH के बीच IPL में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 मैच जीते हैं सनराइजर्स हैदराबाद को 10 मैचों में जीत मिली है 1 मैच टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में KKR ने जीता
  • अगर ईडन गार्डन्स की बात करें, तो यहां दोनों टीमों के बीच 11 मैच खेले गए हैं। KKR ने 8 मैच जीते SRH को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली। 
  • इस रिकॉर्ड को देखते हुए KKR का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 23th April 2026: CSK vs MI कल का मैच कौन जीता? IPL 33वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच