जन्मदिन के अवसर पर केएल राहुल ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, अपनी बेटी का नाम किया अनाउंस, आप भी जानिए उसका मतलब?

Published : Apr 18, 2025, 04:26 PM ISTUpdated : Apr 18, 2025, 04:30 PM IST
kl rahul

सार

KL Rahul daughter Name: IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी और बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी नन्ही परी के नाम का खुलासा भी किया है। 

KL Rahul baby girl name revealed: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल हाल ही में बेटी के पिता बने हैं। 24 मार्च को उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था। इसकी जानकारी खुद दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से फैंस को दी थी। अपनी बेटी के जन्मदिन के दिन राहुल ने आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला भी छोड़ा था। जिस दिन दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला था, उसी के एक दिन पहले रात में उन्हें घर से बुलावा आ गया था, जिसके चलते वो अपनी पत्नी की देखरेख के लिए मुंबई निकल। अब इसी बीच दोनों कपल ने अपनी बेटी का नाम भी अनाउंस कर दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे केएल राहुल अभी आईपीएल 2025 में टीम के साथ जुड़े हुए हैं और अगले मुकाबले की तैयारियों में लगे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आए हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी शेयर कर दिया है। एक फोटो में राहुल ने कैप्शन में लिखा "हमारी बेटी, सबकुछ इवारा-भगवान का आशीवार्द।" इवारा संस्कृत से लिया गया एक शब्द है, जिसका मतलब गॉड गिफ्ट होता है।

शादी के करीब डेढ़ साल बाद पिता बने केएल राहुल

साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने शादी की थी। दोनों की शादी आथिया के पिता सुनील शेट्टी के बने फार्म हाउस पर हुई थी। इस दौरान परिवार के सदस्य और कई चुनिंदा हस्ती मौजूद थे। पहले से ही दोनों एक दूसरे को जान रहे थे और डेट कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे को समझा और शादी के बंधन में बंध गए। अब डेढ़ साल के बाद करीब दोनों माता-पिता बन चुके हैं।

IPL 2025 में लगातार गरज रहा है केएल राहुल का बल्ला

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में राहुल को DC ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में केएल राहुल का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। पहला मुकाबला मिस करने के बाद भी वह लगातार रनों की बरसात कर रहे हैं। अब तक पांच मुकाबले में 59.50 की शानदार औसत से 238 रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 93 नाबाद रन बनाकर मैच को एकतरफा जीता दिया था। उनका स्ट्राइक रेट भी 154.54 का रहा है। उनके लाजवाब प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि दिल्ली इस बार कुछ जरूर कमाल करके दिखाएगी। राहुल के अलावा आप बाकी खिलाड़ियों के द्वारा भी लाजवाब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल