KL Rahul Century: वेलिंगटन में शतक जड़ केएल राहुल ने रचा इतिहास, जानें कौन से रिकॉर्ड किए ब्रेक?

Published : Nov 21, 2026, 10:17 AM IST

KL Rahul Record vs New Zealand: केएल राहुल ने वेलिंगटन टेस्ट में 207 गेंदों में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट शतक लगाने के साथ राहुल ने सभी SENA देशों में सेंचुरी का खास रिकॉर्ड बनाया। जानिए उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड…

PREV
15
केएल राहुल का शानदार शतक

न्यूजीलैंड की पहली पारी के 368 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने जिम्मेदारी संभाली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 52 रन बनाकर नाबाद लौटे राहुल ने तीसरे दिन भी अपनी शानदार लय बरकरार रखी। उन्होंने 207 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 13वां शतक है। न्यूजीलैंड की धरती पर और कीवी टीम के खिलाफ राहुल का यह पहला टेस्ट शतक भी है।

और पढे़ं- IND vs NZ Test: Wellington में Team India के Fans का जोश हाई! आज जीत की उम्मीद

25
SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर

केएल राहुल ने वेलिंगटन में शतक लगाकर एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी सभी SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने का कारनामा किया है। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं। विदेशी परिस्थितियों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होती है, लेकिन राहुल ने अपने प्रदर्शन से इस चुनौती को बखूबी पार किया है।

35
एशियाई दिग्गजों के खास क्लब में शामिल

चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने के साथ ही केएल राहुल एशिया के चुनिंदा दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा और विराट कोहली जैसे बड़े नाम शामिल हैं। राहुल के लिए यह उपलब्धि उनके टेस्ट करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

45
सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड से सिर्फ एक शतक दूर

SENA देशों में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में केएल राहुल अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इन देशों में अपना सातवां टेस्ट शतक लगाया है। इस लिस्ट में सुनील गावस्कर 8 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। राहुल अब गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक शतक दूर हैं।

55
SENA देशों में भारतीय ओपनर्स के टेस्ट शतक

सुनील गावस्कर – 8 शतक

केएल राहुल – 7 शतक

यशस्वी जायसवाल – 3 शतक

विनू मांकड़ – 3 शतक

वीरेंद्र सहवाग – 3 शतक

रवि शास्त्री – 3 शतक

Read more Photos on

Recommended Stories