MS Dhoni Gold Spot Drink: साक्षी के बर्थडे पर कौन सी ड्रिंक पीते दिखे माही? 26 साल पहले भारत में हुई थी बंद

Published : Nov 20, 2026, 10:06 AM IST

MS Dhoni Gold Spot Drink: साक्षी धोनी ने 19 नवंबर को अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। उनकी बर्थडे तस्वीरों में एमएस धोनी के साथ एक सनसेट फोटो ने सबका ध्यान खींचा। इस तस्वीर में टेबल पर नजर आई Gold Spot ड्रिंक क्या है, जानिए पूरी कहानी…

PREV
15
साक्षी धोनी का बर्थडे सेलिब्रेशन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने 19 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी और मस्ती करती नजर आ रही हैं। हालांकि, उनकी पोस्ट की आखिरी तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इसमें साक्षी अपने पति एमएस धोनी के साथ खूबसूरत सनसेट व्यू का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। लेकिन इस तस्वीर में एक और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, दोनों की टेबल पर एक ड्रिंक रखी नजर आ रही है, जिसे गोल्ड स्पॉट बताया जा रहा है।

25
साक्षी धोनी का बर्थडे लुक

साक्षी धोनी ने अपने जन्मदिन के मौके पर दोस्तों के साथ खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस में स्वीटहार्ट नेकलाइन, कैप स्लीव्स और सैटिन जैसी फिनिश दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने लुक को पर्ल नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया। तस्वीरों में साक्षी दोस्तों के साथ हाउस पार्टी एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इन पार्टी तस्वीरों में एमएस धोनी नजर नहीं आए।

और पढ़ें- MS Dhoni Records: 5439 रन, 5 IPL ट्रॉफी और 47 स्टंपिंग, जानिए धोनी के 17 साल के करियर के 17 रिकॉर्ड

35
धोनी के साथ शेयर की खास सनसेट फोटो

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पति एमएस धोनी के साथ भी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दोनों साथ बैठकर खूबसूरत सनसेट का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है। हालांकि, इस तस्वीर में धोनी और साक्षी के साथ टेबल पर रखी एक ड्रिंक ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इसे गोल्ड स्पॉट बताया जा रहा है। इस ड्रिंक का नाम सामने आने के बाद लोग इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। आखिर यह कौन सी ड्रिंक है और भारत में इसकी बिक्री क्यों बंद हो गई?

45
क्या है गोल्ड स्पॉट ड्रिंक? 26 साल पहले हुई थी बंद

गोल्ड स्पॉट भारत का एक पुराना और फेमस ऑरेंज फ्लेवर वाला कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड था। इसे साल 1952 में लॉन्च किया गया था। अपने खास संतरे के स्वाद और नारंगी रंग के कारण यह काफी लोकप्रिय हुआ था। साल 1993 में गोल्ड स्पॉट का अधिग्रहण कोका-कोला ने किया था। इसके बाद साल 2000 में इसे भारतीय बाजार से हटा दिया गया। यानी अब इसे भारत में नियमित तौर पर नहीं बेचा जाता है। फिलहाल भारत में इसकी कोई नियमित आधिकारिक बिक्री या मौजूदा MRP उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि साक्षी और धोनी की तस्वीर में नजर आई इस ड्रिंक को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।

55
एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, अब निभाएंगे मेंटर की भूमिका

साक्षी धोनी के जन्मदिन से ठीक पहले एमएस धोनी के IPL करियर को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई। 17 नवंबर 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से घोषणा की गई कि धोनी अब टीम के लिए खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नजर नहीं आएंगे और मेंटर की भूमिका निभाएंगे। धोनी ने साल 2008 में IPL के पहले सीजन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया। अब खिलाड़ी के तौर पर IPL से उनका सफर खत्म होने के बाद फैंस उन्हें एक नई भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories