15
1. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन
शुभमन गिल को 24 मई 2025 को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।कप्तान बनने के बाद उन्होंने टीम को नई दिशा देने की कोशिश की। 14 नवंबर 2026 तक गिल ने 11 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की। इस दौरान भारत को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। इस तरह गिल का टेस्ट कप्तान के रूप में जीत प्रतिशत 54.55 रहा है। शुरुआती कप्तानी करियर में 11 में से 6 टेस्ट जीतना उनके लिए एक अच्छी उपलब्धि मानी जा सकती है। और पढे़ं- IND vs NZ Test Series 2026: किन खिलाड़ियों की होगी वापसी, पहली बार गूर्नूर बराड़ को मिलेगा मौका
Subscribe to get breaking news alertsSubscribe 25
2. कप्तान बनने के बाद बल्ले से भी दिखाया दम
शुभमन गिल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के साथ अपनी बल्लेबाजी पर भी शानदार फोकस बनाए रखा। कप्तान के रूप में उन्होंने कुल 1,150 रन बनाए हैं। - इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 71.88 रहा है, जो उनकी शानदार निरंतरता को दर्शाता है।
गिल ने कप्तानी करते हुए 6 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट पर्सनल स्कोर 269 रन रहा है। इन आंकड़ों से साफ है कि गिल सिर्फ कप्तानी की जिम्मेदारी ही नहीं निभा रहे, बल्कि बल्ले से भी टीम के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। 35
3. 269 रन की ऐतिहासिक पारी
शुभमन गिल की कप्तानी की सबसे यादगार पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की 269 रनों की पारी शामिल है। 2025 में खेले गए इस मुकाबले में गिल ने अपनी बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। इसी टेस्ट की दूसरी पारी में भी उनका बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 161 रन बनाए। इस तरह एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया। इससे पहले हेडिंग्ले टेस्ट में भी उन्होंने 147 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ 103 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 129 रन और अफगानिस्तान के खिलाफ 126 रन की पारियां भी उनके नाम दर्ज हैं। 45
4. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 में गिल का जलवा
इंग्लैंड का दौरा शुभमन गिल के टेस्ट कप्तानी करियर के सबसे खास मैचों में से एक रहा। पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। गिल ने पूरी सीरीज में 754 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 75.40 रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक निकले। उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। भारत और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज 2-2 से बराबर रही। 55
5. शुभमन गिल के सामने आगे की बड़ी चुनौती
शुभमन गिल के शुरुआती टेस्ट कप्तानी रिकॉर्ड को देखें तो उनका प्रदर्शन सकारात्मक रहा है। कप्तान के रूप में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भारतीय टीम को लगातार जीत दिलाने की होगी। न्यूजीलैंड जैसी विदेशी परिस्थितियों में टीम का सही बैलेंस तैयार करना और तेज गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल करना भी अहम होगा। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में भारत को मजबूत स्थिति में बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल आने वाले टेस्ट मुकाबलों में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कितनी सफलता दिला पाते हैं।