U19 Asia Cup Highest Run Scorers: अंडर-19 एशिया कप 2026 में युवा बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं। पूरे टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने बड़ी पारियां खेलीं, आइए जानते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में...
आर्यवीर सहवाग ने पांच पारियों में 361 रन बनाए। उनके स्कोर 70*, 22, 160, 51 और 58 रन रहे। उनका बल्लेबाजी औसत 90.25 रहा। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भी आर्यवीर ने 58 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के साथ वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
25
2. उस्मान खान (पाकिस्तान): 345 रन
पाकिस्तान के उस्मान खान ने भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल में भारत के खिलाफ 107 रन बनाए। इससे पहले वह 139 रन की शतकीय पारी भी खेल चुके थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके नाम दो शतक और एक अर्धशतक दर्ज है। वह रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे।
बांग्लादेश के एहसान अल मुमिन ने 235 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर सबसे ज्यादा 152 रन रहा। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दी। हालांकि, बाकी मैचों में वो ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल सके और कुल 235 रन ही बनाएं।
45
4. लक्ष्य राजेश रायचंदानी (भारत): 199 रन
भारतीय कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 199 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 93 रन रहा। वह शतक लगाने से चूक गए, लेकिन उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज रहे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भी उन्होंने कप्तानी पारी खेली और 101 बॉल में 80 रन बनाएं।
55
5. शाह फैसल रहीमी (अफगानिस्तान): 167 रन
अफगानिस्तान के शाह फैसल रहीमी ने टूर्नामेंट में 167 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 83 रन रहा। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और अपनी टीम के लिए उपयोगी पारियां खेलीं।