25
2. उस्मान खान (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के उस्मान खान टूर्नामेंट में लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 4 मुकाबलों में 238 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 119 और स्ट्राइक रेट 103.03 है। UAE के खिलाफ उन्होंने 120 गेंदों पर नाबाद 139 रन की शानदार पारी खेली थी। फाइनल में भारतीय गेंदबाजों के लिए उन्हें जल्दी आउट करना अहम होगा। अगर वह क्रीज पर टिक गए, तो भारत के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 35
3. हमजा जहूर (पाकिस्तान)
हमजा जहूर पाकिस्तान के उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिनसे भारतीय टीम को सतर्क रहना होगा। उन्होंने भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। उनकी पारी ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 3 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी परीक्षा होगी। भारत की कोशिश होगी कि उन्हें बड़ी पारी खेलने का मौका न मिले। 45
4. ईशान सूद (भारत)
ईशान सूद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 4 मुकाबलों में 11 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 35 ओवर गेंदबाजी - करते हुए 134 रन खर्च किए। उनकी गेंदबाजी भारत के लिए काफी अहम साबित हो सकती है। पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को जल्दी आउट करने की जिम्मेदारी उन पर होगी। 55
5. रिजवानुल्लाह (पाकिस्तान)
रिजवानुल्लाह पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 4 मुकाबलों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 30 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में भी उन्होंने 7 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों के सामने उनकी गेंदबाजी बड़ी चुनौती होगी। खास तौर पर आर्यवीर सहवाग का विकेट पाकिस्तान के लिए बेहद अहम रहेगा।