दिल्ली से लाहौर तक क्रिकेट पर 'स्मॉग' की मार! अचानक बदले गए भारत और पाकिस्तान के मैच

Published : Nov 11, 2026, 03:38 PM IST

Delhi and Lahore Cricket Matches Shifted: सर्दियों का स्मॉग अब क्रिकेट का मजा भी खराब कर रहा है। दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैचों के स्टेडियम बदलने पड़ गए हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सा मैच अब कहां होगा...

PREV
15
IND vs SL: दिल्ली नहीं अब विजाग में होगा मैच

भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे मैच अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। BCCI के मुताबिक, ये मुकाबला अब विशाखापत्तनम (ACA-VDCA) के स्टेडियम में होगा। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने मौसम की खराबी (संभावित स्मॉग) और स्टेडियम में होने वाले रिनोवेशन के काम के चलते मैच कहीं और कराने की मांग की थी।

25
लाहौर का टेस्ट मैच भी रावलपिंडी शिफ्ट

पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी स्मॉग ने खेल बिगाड़ दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच अब लाहौर की जगह रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, मैच की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 17 से 21 नवंबर के बीच रावलपिंडी में ही खेला जाएगा, जहां फिलहाल पहला टेस्ट चल रहा है।

35
आखिर क्यों बदलना पड़ा मैच वेन्यू?

अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में स्मॉग की बड़ी समस्या रहती है। लाहौर इस समय भयंकर स्मॉग की चपेट में है। स्विस कंपनी IQAir की रिपोर्ट की मानें तो 10 नवंबर को लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। हवा इतनी खराब थी कि टीवी पर मैच दिखाने वाले ब्रॉडकास्टर्स ने साफ कह दिया था कि खराब विजिबिलिटी के कारण मैच की टेलीकास्ट क्वालिटी बेहद खराब हो जाएगी। इसी टेंशन के चलते ब्रॉडकास्टिंग टीम को लाहौर जाने से रोक दिया गया और पीसीबी को मैच का वेन्यू बदलना पड़ा।

45
पाकिस्तान के 19 साल के इंतजार पर फिरा पानी

लाहौर से मैच छिनने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की सर्दियों में मैच कराने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। अगर यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हो जाता, तो साल 2007 के बाद यह पहला मौका होता जब 1 नवंबर के बाद वहां कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाता। लेकिन प्रदूषण ने इस इंतजार पर पानी फेर दिया है।

55
स्मॉग पहले भी बन चुका है क्रिकेट का विलेन

पाकिस्तान में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब स्मॉग के कारण मैच शिफ्ट हुए हों। इससे पहले नवंबर 2020 में पाकिस्तान-जिम्बाब्वे की वनडे और टी-20 सीरीज को लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट करना पड़ा था। वहीं, दिसंबर 2022 में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट को भी खराब हवा के चलते मुल्तान से कराची शिफ्ट किया गया था।

Read more Photos on

Recommended Stories