Abhishek Sharma: मैदान ही नहीं बाहर भी शिव भक्ति में लीन रहते हैं अभिषेक शर्मा, सबूत हैं ये 6 तस्वीरें

Published : Oct 27, 2026, 06:08 PM IST

तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने कीवी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। महज 35 गेंदों में शतक बनाने के बाद अभिषेक ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बीच मैदान ऊँ नम: शिवाय का ध्यान किया। वैसे, अभिषेक मैदान के बाहर भी कई बार शिव भक्ति में लीन दिखे हैं।

PREV
16
अभिषेक शर्मा 40 दिन पहले भी दिखे थे ध्यान मुद्रा में

इससे पहले 17 सितंबर, 2026 को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंद में ही सेंचुरी ठोक दी थी। शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा मैदान पर ध्यान मुद्रा में नजर आए थे।

26
न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उसी अंदाज में दिखे अभिषेक

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भी उनका ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। इससे एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी और भगवान शिव के प्रति आस्था चर्चा में आ गई। बता दें कि अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनका यह आध्यात्मिक अंदाज भी प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा है।

36
कुंभकोणम के शिव मंदिर भी जा चुके अभिषेक शर्मा

अभिषेक को जब भी मौका मिलता है वो धार्मिक स्थानों, खासकर शिव मंदिर जाना पसंद करते हैं। वे तमिलनाडु के कुंभकोणम स्थित 150 शिवलिंग वाले मंदिर में भी ध्यान करते नजर आ चुके हैं।

46
कई बार ध्यान मुद्रा में दिखे अभिषेक शर्मा

मैदान पर शतक लगाने के बाद ध्यान करना हो या अन्य मौकों पर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जाहिर करना, अभिषेक का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को आकर्षित करता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भी शतक के बाद उनका ध्यान करना इसी जुड़ाव को दिखाता है।

56
भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा की पहचान एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में है, लेकिन क्रिकेट के मैदान से बाहर उनका एक अलग रूप भी देखने को मिलता है। वह भगवान शिव के भक्त हैं और कई मौकों पर उनकी शिव भक्ति की झलक सामने आई है।

66
मैदान में आक्रामक, बाहर आध्यात्मिक

अभिषेक शर्मा जहां मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विरोधी टीम के गेंदबाजों को चुनौती देते हैं, वहीं दूसरी ओर ध्यान और शिव भक्ति के जरिए अपनी आध्यात्मिक आस्था भी जाहिर करते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories