Aaryavir Sehwag U19 Asia Cup 2026: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले। आइए जानते हैं आर्यवीर सहवाग की 5 दमदार पारियां...
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आर्यवीर ने नेपाल के खिलाफ शानदार शुरुआत की। उन्होंने महज 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ उन्होंने नाबाद पार्टनरशिप की और भारत को 10 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
25
2. UAE के खिलाफ 160 रनों का तूफानी शतक
10 नवंबर को UAE के खिलाफ आर्यवीर ने अपने बल्ले का दम दिखाया। उन्होंने 168 गेंदों पर 160 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने 131 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 160 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा पार किया। विनीत के साथ उनकी 193 रनों की पार्टनरशिप ने भारत को 309/7 के स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने यह मुकाबला 70 रन से जीता और आर्यवीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में आर्यवीर बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे। उन्होंने 40 गेंदों पर 22 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था। इस मुकाबले में भारत को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
45
4. अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में जड़ा अर्धशतक
12 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में आर्यवीर ने 57 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ उनकी 117 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। भारत ने 228 रनों का लक्ष्य 8 विकेट से हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
55
5. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 58 रन की शानदार पारी
14 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ U19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भी आर्यवीर का बल्ला खूब चला। उन्होंने 61 गेंदों पर 58 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 95.08 रहा। हालांकि, उनकी पारी का अंत उस्मान खान की गेंद पर हुआ। निकाब शफीक ने उनका कैच पकड़ा। पांच पारियों में आर्यवीर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने कुल 361 रन बनाए।