कुलदीप यादव रिसेप्शन: दुल्हन वंशिका संग ट्रेडिशनल लुक में दिखे कुलदीप, सीएम योगी समेत पहुंचे कई दिग्गज

Published : Mar 17, 2026, 08:09 PM ISTUpdated : Mar 17, 2026, 08:48 PM IST
Kuldeep yadav Reception pics

सार

कुलदीप यादव का लखनऊ में भव्य वेडिंग रिसेप्शन शुरू हुआ। वह वंशिका के साथ विंटेज रोल्स-रॉयस में पहुंचे। समारोह में क्रिकेटर्स और बड़े नेता शामिल हुए, 900 से ज्यादा मेहमानों के आने की उम्मीद है।

Kuldeep Yadav Wedding Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव का वेडिंग रिसेप्शन मंगलवार 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में शुरू हो चुका है। कुलदीप यहां अपनी पत्नी वंशिका के साथ नजर आए। कुलदीप यादव और उनकी नई-नवेली दुल्हन वंशिका रोल्स-रॉयस की विंटेज कार से होटल पहुंचे।

दिल्ली से खासतौर पर मंगवाई गई विंटेज कार

बताया जा रहा है कि यह 1960 मॉडल की खास कार दिल्ली से मंगवाई गई थी, जिसने उनकी एंट्री को और भी खास बना दिया।

 

रिसेप्शन में कुलदीप-वंशिका का ट्रेडिशनल लुक

रिसेप्शन में कुलदीप और वंशिका ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आए। कुलदीप यादव जहां ब्लैक कलर का बंद गला सूट पहने दिखे, तो वहीं उनकी पत्नी वंशिका क्रीम कलर की स्टोन वर्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

रिसेप्शन में पहुंचे क्रिकेट जगत के कई दिग्गज

रिसेप्शन में कई बड़े नाम शामिल हुए हैं। क्रिकेट जगत से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन, रवीन्द्र जडेजा और उनकी पत्नी नजर आए। सभी मेहमानों का होटल में फूलों की बारिश के साथ स्वागत किया गया।

VVIP मेहमानों के लिए खास इंतजाम

इस ग्रैंड रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। सुरक्षा और स्वागत की खास व्यवस्था की गई है। रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भी शामिल होने की खबर है।

मसूरी में 14 मार्च को हुई शादी

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। यह शादी उत्तराखंड के मसूरी में दोनों परिवार और कुछ बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। शादी में यजुवेन्द्र चहल नजर आए थे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल