LSG vs DC Live: खत्म न हो जाए आपका 2GB डेटा! कम इंटरनेट में पूरा मैच लाइव देखने का ये है जुगाड़

Published : Apr 01, 2026, 04:54 PM IST
IPL 2026

सार

IPL 2026 Data Saving Tips: क्या आपका 2GB डेली डेटा मैच खत्म होने से पहले ही जवाब दे जाता है? लखनऊ और दिल्ली के महामुकाबले के बीच 'बफरिंग' का विलेन न आए, इसके लिए अपनाएं 3 जुगाड़। इकाना स्टेडियम की पहली गेंद से लेकर आखिरी विकेट तक, कम इंटरनेट में पूरा मैच लाइव देखने का तरीका यहां जानें। 

LSG vs DC Live Match Today: IPL 2026 का आज 5वां मुकाबला है। नवाबों के शहर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत होने वाली है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, लेकिन इससे पहले कई फैंस को मैच के दौरान इंटरनेट डेटा खत्म होने की टेंशन है। अगर आप भी फोन पर मैच देखने वाले हैं और डर रहे हैं कि कहीं बीच मैच में डेटा खत्म न हो जाए, तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको बताने जा रहे हैं वो 3 धांसू जुगाड़, जिससे आप कम डेटा में भी आखिरी गेंद तक मैच का मजा ले पाएंगे।

1.वीडियो क्वालिटी मैनेज करें

सबसे बड़ी गलती ज्यादातर लोग ये करते हैं कि 'Auto' या 'High Quality' पर मैच देखते हैं। अपने स्ट्रीमिंग ऐप (JioHotstar) की सेटिंग्स में जाएं। वहां वीडियो क्वालिटी को 'Medium' (480p) या 'Standard Definition' (SD) पर सेट करें। इससे आपकी पिक्चर क्वालिटी भी ठीक रहेगी और डेटा भी 3 गुना ज्यादा चल सकता है।

2.डेटा सेवर मोड ऑन करें

आपके स्मार्टफोन में एक 'डेटा सेवर मोड' (Data Saver Mode) मोड होता है, जिसे अक्सर लोग भूल जाते हैं। फोन की सेटिंग्स में जाकर 'Data Usage' या 'Data Saver' को ऑन कर दें। यह बैकग्राउंड में चल रहे फालतू ऐप्स को डेटा यूज करने से रोक देगा। सारा डेटा सिर्फ आपके मैच को मिलेगा!

3.फालतू नोटिफिकेशंस को बंद करें

मैच के दौरान वॉट्सएप ग्रुप्स या ऐप्स के फालतू नोटिफिकेशंस आपके डेटा को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं। इसलिए मैच शुरू होने से पहले फालतू ऐप्स का 'Background Data' बंद कर दें। इससे आपकी इंटरनेट स्पीड भी बढ़ जाएगी और मैच अटकेगा नहीं।

एक्स्ट्रा डेटा पैक का बैकअप लें

अगर आपको लगता है कि आपका 1.5GB या 2GB डेटा कम पड़ सकता है, तो टेलीकॉम कंपनियां ₹15-25 में 'डेटा बूस्टर' प्लान देती हैं। या कई कंपनियां मैच स्पेशल डेटा प्लान देती हैं। मैच शुरू होने से पहले इसे रिचार्ज करा लेना ही अकलमंदी है, ताकि लास्ट ओवर के रोमांच में बफरिंग (Buffering) की समस्या न आए।

लखनऊ बना दिल्ली मैच की टॉस टाइमिंग

आज IPL का मुकाबला: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC)

मैदान: इकाना स्टेडियम, लखनऊ

टॉस का समय: शाम 7:00 बजे

मैच शुरू: शाम 7:30 बजे

इसे भी पढ़ें- LSG vs DC: इकाना की पिच पर ओस करेगी बड़ा खेल! ये 5 फैक्टर तय करेंगे लखनऊ-दिल्ली मैच का रिजल्ट

इसे भी पढ़ें- Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 1st April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

LSG vs DC: इकाना की पिच पर ओस करेगी बड़ा खेल! ये 5 फैक्टर तय करेंगे लखनऊ-दिल्ली मैच का रिजल्ट
सचिन तेंदुलकर नहीं तो कौन है अर्जुन तेंदुलकर का बैटिंग आइडल? क्रिकेटर ने खोला राज