LSG vs DC: इकाना की पिच पर ओस करेगी बड़ा खेल! ये 5 फैक्टर तय करेंगे लखनऊ-दिल्ली मैच का रिजल्ट

Published : Apr 01, 2026, 02:49 PM IST
LSG vs DC Match

सार

LSG vs DC Match Preview: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज नवाबों और दिल्ली के दिग्गजों के बीच महा-मुकाबला है। लेकिन इस मैच का असली विनर शाम को गिरने वाली ओस तय कर सकती है। आंकड़े गवाह हैं कि यहां टॉस हारने का मतलब आधा मैच हारना है। मैच में 5 फैक्टर्स अहम रोल निभा सकते हैं।

Lucknow vs Delhi IPL Match 2026: IPL 2026 का पांचवां मुकाबला आज नवाबों के शहर लखनऊ में होने जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के घर 'इकाना' में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की चुनौती है। दोनों टीमें अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई हैं, इसलिए भूख दोनों तरफ बराबर है। रिकॉर्ड्स के मामले में दिल्ली का पलड़ा थोड़ा भारी है। अब तक दोनों के बीच 7 मैच हुए हैं, जिनमें से 4 दिल्ली और 3 लखनऊ ने जीते हैं। पिछले साल (IPL 2025) भी दोनों मुकाबलों में दिल्ली ने लखनऊ को धोया था। लेकिन आज का मैच सिर्फ बल्ले और गेंद का नहीं, बल्कि लखनऊ की गर्मी और रात की ओस का भी है। आइए जानते हैं वो 5 बड़े फैक्टर्स, जो आज के मैच का पासा पलट सकते हैं।

इकाना की रहस्यमयी पिच और ओस फैक्टर

लखनऊ की पिच कभी बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बन जाती है, तो कभी स्पिनर्स गेंदबाजों को नचाते हैं। आज सबसे बड़ा रोल ओस (Dew Factor) निभा सकती है। दूसरी पारी में गेंद गीली होने की वजह से गेंदबाजों के हाथ से फिसलेगी, जिसका सीधा फायदा बैटिंग करने वाली टीम को मिलेगा।

लखनऊ की दोपहर वाली गर्मी

आज लखनऊ का तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। इतनी तेज गर्मी में खिलाड़ियों का स्टैमिना जवाब दे सकता है। हालांकि शाम को मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर की तपिश पिच के व्यवहार को बदल सकती है।

DC vs LSG Match: टॉस हारना, मैच हारने जैसा

आंकड़े गवाह हैं कि इकाना में अब तक 22 मैचों में से 12 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। चेज सक्सेस रेट करीब 60 परसेंट का है। यानी आज जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वो बिना सोचे पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा। टॉस हारना आज मैच हारने जैसा हो सकता है।

ऋषभ पंत vs केएल राहुल की जंग

एक तरफ लखनऊ के दिलेर कप्तान ऋषभ पंत हैं, तो दूसरी तरफ लखनऊ के पूर्व कप्तान और अब दिल्ली के स्टार केएल राहुल का अपने पुराने घर में इम्तिहान है। राहुल इकाना की एक-एक घास से वाकिफ हैं, ऐसे में सवाल कि क्या वो अपनी पुरानी टीम को उनके ही घर में मात दे पाएंगे?

मोहम्मद शमी vs कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी

लखनऊ के पास मोहम्मद शमी और मयंक यादव जैसे तेज तर्रार गेंदबाज हैं, तो दिल्ली के पास कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की फिरकी है। इकाना की पिच पर जो भी गेंदबाजी यूनिट शुरुआती 6 ओवरों (पावरप्ले) में विकेट निकालेगी, जीत उसी के फेवर में जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 1st April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल

इसे भी पढ़ें- IPL मैच में हाईटेक चोरी: RCB मैच के दौरान जेब कटती रही और दर्शक देखते रह गए, 18 लाख के फोन गायब

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

सचिन तेंदुलकर नहीं तो कौन है अर्जुन तेंदुलकर का बैटिंग आइडल? क्रिकेटर ने खोला राज
IPL मैच में हाईटेक चोरी: RCB मैच के दौरान जेब कटती रही और दर्शक देखते रह गए, 18 लाख के फोन गायब