
LSG vs PBKS Match Today: आईपीएल 2026 के सुपर संडे में आज दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच है। न्यू चंडीगढ़ में होनेवाले इस मैच में LSG की भिड़ंत एक ऐसी टीम से हो रही है, जो अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। हालांकि, लखनऊ ने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन अब उनकी लय बिगड़ गई है। लगातार दो हार के बाद टीम वापसी करना चाहती है। हालांकि, इस बार चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि सामने है टेबल-टॉपर्स पंजाब किंग्स, जो अब तक अजेय है।
LSG की गिरावट उनके बैटिंग प्रदर्शन में साफ दिखाई देती है। मुकुल चौधरी टीम के टॉप स्कोरर हैं, जिनके 127 रन हैं। इसमें 54 रन कोलकाता के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी में आए थे। LSG का रन रेट: 8.1 (सबसे धीमा) है, जबकि PBKS का रन रेट: 10.9 (दूसरा सबसे तेज) है। यह अंतर दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को साफ दिखाता है।
PBKS की बैटिंग इस सीजन में शानदार रही है। पावरप्ले रन रेट: 11.5 है। ओपनर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य बेहतरीन फॉर्म में हैं। कप्तान श्रेयर अय्यर ने 3 अर्धशतक लगाए हैं। मिडिल ओवर्स (7-16) में श्रेयस का स्ट्राइक रेट 197 रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। PBKS इस सीजन में रन चेज करने में भी माहिर रही है। 200+ टारगेट दो बार सफलतापूर्वक चेज किए। इसके अलावा MI के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया। IPL 2025 के बाद से सफल रन चेज में श्रेयस अय्यर के 447 रन सबसे ज्यादा हैं।
PBKS के मिडिल ऑर्डर की अभी तक ज्यादा परीक्षा नहीं हुई है, इसलिए LSG के लिए शुरुआती विकेट लेना जरूरी होगा। नई गेंद से मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव का आक्रमण पावरप्ले में असरदार रहा है। LSG की गेंदबाजी को इस मैच में बड़ी भूमिका निभानी होगी।
यह मैच न्यू चंडीगढ़ की नई पिच पर खेला जाएगा, जिसका पहले इस्तेमाल नहीं हुआ है। पिछले सीजन में यहां अलग-अलग तरह के नतीजे देखने को मिले थे। एक मैच में 101 रन पर ऑल आउट, दूसरे में 228 रन का बड़ा स्कोर। मौसम की बात करें तो चंडीगढ़ में तापमान 31 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। यानी मौसम गर्म और सूखा रहेगा। शाम के वक्त ओस पड़ने की संभावना बहुत कम है।
प्रभसिमरन सिंह (wk)
प्रियांश आर्य
कूपर कोनोली
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
मार्कस स्टोइनिस
शशांक सिंह
मार्को जानसेन
ज़ेवियर बार्टलेट
विजयकुमार वैशाक
अर्शदीप सिंह
युजवेंद्र चहल
नेहल वढेरा
एडेन मार्करम
मिचेल मार्श
ऋषभ पंत (कप्तान)
आयुष बडोनी
निकोलस पूरन
अब्दुल समद
मुकुल चौधरी
जॉर्ज लिंडे
मोहम्मद शमी
आवेश खान
प्रिंस यादव
मयंक यादव/दिग्वेश राठी