Who Won Yesterday’s Cricket Match, SRH vs CSK, DC vs RCB: कल का मैच कौन जीता, IPL Result हैदराबाद बनाम चेन्नई और दिल्ली बनाम बेंगलुरु

Published : Apr 19, 2026, 12:39 AM ISTUpdated : Apr 19, 2026, 12:40 AM IST
SRH vs CSK

सार

SRH vs CSK & DC vs RCB IPL Yesterday Match Result: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, पॉइंट्स टेबल का हाल और हाइलाइट्स यहां जानें। कल शनिवार को डबल हेडर में हैदराबाद ने चेन्नई को और दिल्ली ने बेंगलुरु को धूल चटा दी। 

Yesterday IPL Match Result: शनिवार, 18 अप्रैल 2026 का दिन आईपीएल फैंस के लिए जबरदस्त रहा। कल के 'डबल हेडर' में दो बड़े मुकाबले हुए और दोनों ही मैचों में वो हुआ जिसकी फैंस ने उम्मीद नहीं की थी। जहां रात के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हार का सामना करना पड़ा, वहीं दोपहर के मैच में दिल्ली ने आखिरी ओवर में बाजी पलट दी। अगर आपने कल के रोमांच को मिस कर दिया है, तो यहां जानिए दोनों मैचों की हाइलाइट्स...

DC का 'किलर' अंदाज, RCB के हाथ से छीनी जीत

कल का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुआ। यह मैच आखिरी ओवर तक इतना रोमांचक था कि सांसें रुक गई थीं। पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 175 रन बनाए। फिल सॉल्ट (63 रन) ने अच्छी पारी खेली, लेकिन बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके। 176 का पीछा करने उतरी दिल्ली के 3 विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन केएल राहुल 57 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रन बनाकर टीम को संभाल लिया। आखिरी ओवर में दिल्ली को 15 रन चाहिए थे। 'किलर' मिलर ने लगातार 2 छक्के और 1 चौका जड़कर 1 गेंद रहते ही दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिला दी।

 

 

हैदराबाद की 'नवाबी' जीत, चेन्नई की हार

शाम को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टक्कर हुई। यहां हैदराबाद के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर चेन्नई का खेल बिगाड़ दिया। SRH ने पहले खेलते हुए 194 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन ने 59-59 रनों की कड़क पारियां खेलीं। 195 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम शुरू से ही संघर्ष करती दिखी। हैरानी की बात ये रही कि टीम का कोई भी बल्लेबाज 35 रन तक भी नहीं पहुंच पाया। मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। हैदराबाद के बॉलर ईशान मलिंगा ने 3 विकेट लेकर चेन्नई की कमर तोड़ दी। आखिरी ओवर में चेन्नई को 18 रन चाहिए थे, लेकिन वे सिर्फ 7 रन बना पाए और 10 रनों से मैच हार गए।

 

 

IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

हैदराबाद (SRH): लगातार दूसरी जीत के साथ अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

दिल्ली (DC): तीसरी जीत के साथ दिल्ली की टीम भी टॉप-4 में शामिल हो गई है।

चेन्नई (CSK): इस सीजन की चौथी हार के बाद चेन्नई अब 7वें नंबर पर खिसक गई है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 8th May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 51वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल