RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला ने अपनी मेहनत से एक सफल उद्यमी, सिंगर और इन्वेस्टर के तौर पर पहचान बनाई है। 17 साल की उम्र में 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' की शुरुआत कर वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई।
RCB के नए चेयरमैन आर्यमन विक्रम बिड़ला की बड़ी बहन अनन्या बिड़ला सिर्फ कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से एक उद्यमी, सिंगर और इन्वेस्टर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
29
परिवार और पढ़ाई-लिखाई
अनन्या बिड़ला का जन्म 1994 में मुंबई में हुआ। उन्होंने मुंबई के अमेरिकन स्कूल से पढ़ाई की और फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट की डिग्री ली। उन्हें बचपन से ही बिजनेस और संगीत में दिलचस्पी थी।
39
17 की उम्र में बिजनेस की दुनिया में एंट्री
अनन्या ने सिर्फ 17 साल की उम्र में 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' (Svatantra Microfin) नाम की कंपनी शुरू की। यह संस्था ग्रामीण महिला उद्यमियों को छोटे लोन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है।
49
माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ी कामयाबी
आज 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' भारत की टॉप माइक्रोफाइनेंस कंपनियों में से एक है। इसके अलावा, अनन्या ने 'इकाई असाई' (Ikai Asai) नाम का एक लग्जरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है।
59
कई सेक्टर्स में फैलाया कारोबार
अनन्या ने ब्यूटी, टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल सेक्टर में भी निवेश किया है। वह आदित्य बिड़ला ग्रुप की कई कंपनियों में अहम जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।
69
ग्लोबल पॉप स्टार का टैग
बिजनेस के अलावा अनन्या ने संगीत की दुनिया में भी नाम कमाया। वह इंग्लिश सिंगल के लिए 'प्लैटिनम' सम्मान पाने वाली पहली भारतीय कलाकार हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने बिजनेस पर फोकस करने के लिए संगीत से ब्रेक ले लिया।
79
नेट वर्थ और आलीशान जिंदगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ करीब ₹1,000 करोड़ से ₹1,770 करोड़ के बीच है। वह मुंबई में लगभग ₹425 करोड़ के एक आलीशान बंगले में रहती हैं।
89
समाज सेवा और मेंटल हेल्थ
अनन्या समाज सेवा में भी सक्रिय हैं। वह 'एमपावर' (MPower) नाम की पहल के जरिए भारत में मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों को इलाज मुहैया कराने का काम कर रही हैं।
99
नई पीढ़ी के लिए बनीं आइकन
अनन्या बिड़ला सिर्फ बिड़ला परिवार की वारिस नहीं, बल्कि आज के युवा उद्यमियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। हाल ही में जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं, तो उन्होंने अनन्या से उनके संगीत करियर छोड़ने के बारे में पूछा था।