
MI vs GT Match Results: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का 30वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियत में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 रनों से बड़ी जीत हासिल की। तिलक वर्मा को उनके शानदार शतक के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन यह फैसला उनके लिए गलत साबित हुआ। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसमें सबसे बड़ी भूमिका तिलक वर्मा के तूफानी शतक की रही। मुंबई की पारी में तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अंत तक आक्रामक खेल जारी रखा।
तिलक वर्मा के साथ नमन धाीर ने भी अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। नमन धीर ने 45 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 21 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर क्विंटन डिकॉक 13 रन बनाकर आउट हो गए। डेब्यू कर रहे दानिश भी सिर्फ 2 रन बना सके। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद तिलक और नमन धीर ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन को आउट कर दिया। यह इस सीजन में बुमराह का पहला विकेट था। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने अगले ही ओवर में जोस बटलर को आउट कर दिया। शुभमन गिल भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने से टीम दबाव में आ गई।
वॉशिंगटन सुंदर ने 26 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मिचेल सेंटनर ने उनका विकेट लेकर गुजरात की उम्मीदों को खत्म कर दिया। गुजरात की पूरी टीम 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 100 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को पूरी तरह दबाव में रखा।
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 10वें स्थान से सीधे 7वें स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई के 6 मैचों में अब 4 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से बेहतर है। वहीं गुजरात टाइटन्स 6 मैचों में 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है।