MI vs KKR Live Updates, Indian Premier League 2025: मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम 16.2 ओवर में 116 रनों पर ऑल आउट हो चुकी है। बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 26 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए, गेंदबाजी में मुंबई के लिए आईपीएल डेब्यू करते हुए अश्वनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए। MI को जीत के लिए 120 गेंदों पर 117 रनों की जरूरत है।

10:32 PM (IST) Mar 31
मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से हराया है। 117 रनों का पीछा करते हुए मुंबई ने 12.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली। गेंदबाजी में मुंबई के गेंदबाजों ने कमाल किया और मैच को एकतरफा अपने नाम किया।
10:15 PM (IST) Mar 31
117 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट 91 रन के स्कोर पर गिर चुका है। आंद्रे रसल ने विल जैक्स को बाहर का रास्ता दिखाया है। जीत के लिए 27 रनों की आवश्यकता है।
09:49 PM (IST) Mar 31
कोलकाता ने मुंबई को पहला झटका 45 रन के स्कोर पर दे दिया है। रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आंद्रे रसल के पहले शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 5.2 ओवर में 46/1 है। जीत के लिए 88 गेंदों में 71 रन चाहिए।
09:02 PM (IST) Mar 31
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम 16.2 ओवर में 116 रनों पर ऑल आउट हो चुकी है। बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 26 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए, गेंदबाजी में मुंबई के लिए आईपीएल डेब्यू करते हुए अश्वनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए। MI को जीत के लिए 120 गेंदों पर 117 रनों की जरूरत है।
08:50 PM (IST) Mar 31
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता का नौवां विकेट 99 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। टीम के नौवें बल्लेबाज के रूप में हर्षित राणा 4 रन बनाकर आउट हुए हैं। विगणेश पुथुर को पहला विकेट मिला। टीम का स्कोर 14.3 ओवर 99/9 है।
08:46 PM (IST) Mar 31
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की पारी में 14 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 8 विकेट पर 94 रन है। क्रीज पर रमनदीप सिंह 1 और हर्षित राणा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए अश्वनी कुमार ने 4 विकेट झटके हैं।
08:38 PM (IST) Mar 31
मुंबई ने कोलकाता का आठवां विकेट 88 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। आन्द्रे रसल 5 रन बनाकर अश्वनी कुमार के चौथे शिकार बन चुके हैं। टीम ऑल आउट के बेहद करीब पहुच चुकी है।
08:29 PM (IST) Mar 31
कोलकाता नाइट राइडर्स का सातवां विकेट 80 रन के स्कोर पर गिर चुका है। मनीष पांडे 19 रन बनाकर अश्वनी कुमार के तीसरे शिकार बने हैं।
08:26 PM (IST) Mar 31
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के सामने कोलकाता के बल्लेबाज धराशाई होती जा रही है। टीम का छठा विकेट 74 रन के स्कोर पर रिंकू सिंह के रूप में गिर चुका है। टीम में मुश्किल में छोड़ बाहर लौट गए हैं। टीम का स्कोर 10.3 ओवर 74/6 है।
08:07 PM (IST) Mar 31
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कोलकाता के खिलाफ कहर बरपा दिया है। टीम का पांचवां विकेट 45 रन के स्कोर पर गिराया है। हार्दिक पंड्या ने अपने पहले ही ओवर में अंगकृष रघुवंशी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। टीम का स्कोर 7 ओवर में 45/5 है।
08:00 PM (IST) Mar 31
पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR की स्थिति बेहद ही खराब लग रही है। पहले पावरप्ले में चार बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। 41 रन के स्कोर पर वेंकटेश अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा है। दीपक चाहर ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
07:54 PM (IST) Mar 31
मुंबई ने कोलकाता का तीसरा विकेट 25 रन के स्कोर पर गिर चुका है। अश्वनी कुमार ने अजिंक्य रहाणे को 11 रन के स्कोर पर चलता कर दिया। तिलक वर्मा ने लाजवाब कैच पकड़ा।
07:43 PM (IST) Mar 31
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई ने लाजवाब शुरुआत की है। कोलकाता के दोनों ओपनर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पहले सुनील नारायण बिना खाता खोले ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हुए, उसके बाद दीपक चाहर ने क्विंटन डी कॉक को बाहर भेज दिया। टीम का स्कोर 2.2 ओवर 22/2 है।
07:15 PM (IST) Mar 31
इस मुकाबले के लिए MI और KKR की टीम में बदलाव देखने को मिला है। मुंबई में मुजीब उर रहमान, रोहित शर्मा और सत्यनारायण राजू की जगह विल जैक्स, अश्वनी कुमार और विगणेश पुथुर को मौका मिला है। वहीं। कोलकाता में मोईन अली की जगह सुनील नरेन की वापसी हुई है।
07:13 PM (IST) Mar 31
लवनित सीसोदिया, मनीष पांडेय, अनुकूल रॉय, वैभव अरोरा, एनरिक नोरकिया।
07:12 PM (IST) Mar 31
रोहित शर्मा, रॉबिन मींज, राज अंगद बावा, क्रोबिन बोसच, सत्यनारायण राजू।
07:10 PM (IST) Mar 31
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, रमनदीप सिंह, स्पेन्सर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
07:08 PM (IST) Mar 31
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांडया (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैन्टनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, विगणेश पुथुर।
07:06 PM (IST) Mar 31
आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांडया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। आइए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं।
06:52 PM (IST) Mar 31
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे थोड़ी देर में टॉस के लिए उतरने वाले हैं। वानखेड़े स्टेडियम मुंबई का मौसम बेहद ही साफ नजर आ रहा है।
06:50 PM (IST) Mar 31
मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है। मुंबई पहली जीत की तलाश में उतरने वाली है। वहीं, कोलकाता दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगा।