Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

Published : Apr 17, 2026, 12:09 AM IST
mi vs pbks match results

सार

MI vs PBKS IPL Yesterday Match Result: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

MI vs PBKS Match Results: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2026 में ये मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स जहां पाइंट्स टेबल में टॉप पर है, वहीं मुंबई इंडियंस नौवें नंबर पर है। उससे नीचे सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम है। प्रभसिमरन सिंह को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, 22 रन देकर 3 विकेट झटकने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर रयान रिकलटन महज 2 रन पर आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग करने आए सूर्यकुमार यादव भी फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गए। हालांकि, रोहित शर्मा की जगह टीम में चुने गए क्विंटन डिकॉक ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

क्विंटन डिकॉक का तूफानी शतक

क्विंटन डिकॉक को पहली बार प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। डिकॉक ने सिर्फ 60 गेंदों में शतक जड़ते हुए नाबाद 112 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, नमन धीर ने भी 31 गेंद में 50 रन ठोक टीम को 195 रन के स्कोर तक पहुंचने में मदद की। नमन ने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। नमन धीर और डिकॉक के बीच 68 गेंदों में 122 रन की साझेदारी हुई। बाद में हार्दिक पंड्या ने 14 रन का योगदान दिया।

पंजाब की पारी: अय्यर-प्रभसिमरन की मैच जिताऊ साझेदारी

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में 27 रन पर प्रियांश आर्या आउट हो गए। इसके बाद कूपर कोनली भी 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाद में श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने पारी संभाली। दोनों के बीच 66 गेंदों में 139 रन की शानदार साझेदारी हुई। अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। पंजाब ने 17वें ओवर में ही जरूरी 196 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

पॉइंट्स टेबल में कौन कहां?

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स (PBKS) पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टीम ने 5 मैचों में 4 जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। इस तरह उसके 9 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) तीसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 4 अंक के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ पांचवे, गुजरात टाइटंस 4 अंक के साथ छठे, लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंक के साथ सातवें और चेन्नई सुपर किंग्स भी 4 अंक के साथ आठवें नंबर पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस (MI) 5 मैचों में सिर्फ 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सिर्फ 1 अंक है और वो टेबल में सबसे नीचे है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Orange Cap: विराट कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप, पर RCB के ही इस खिलाड़ी ने सिर्फ 6 रन से बढ़ाई टेंशन!