Most Searched Indian Cricketer 2025: साल 2025 अब अपने अंतिम चरण में आ चुका है। इस साल क्रिकेट के मैदान पर नए-नए खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। गूगल ने अपना सर्च लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल क्रिकेटरों ने अपना जलवा दिखाया है।
साल 2025 अब समाप्त होने जा रहा है। सिर्फ 4 दिन बाद नए साल 2026 की शुरुआत हो जाएगी। गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च होने वाले सेलिब्रिटी का लिस्ट भी जारी कर दिया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा सर्च होने वाले क्रिकेटरों की सूची भी रिलीज हुई है। उन खिलाड़ियों का नाम है, जिन्होंने पूरे साल डॉमिनेट किया है।
27
सबसे ज्यादा सर्च वाले 5 क्रिकेटर
गूगल पर इस साल क्रिकेटरों का जलवा रहा है। इंटरनेशनल स्तर से लेकर फ्रेंचाइजी तक में खिलाड़ियों ने धमाल मचाया। इसी बीच आज हम आपको उन 5 क्रिकेटरों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने पूरे साल गूगल पर अपना डंका बजाया है। लिस्ट में एक महिला खिलाड़ी का नाम भी शामिल है। आइए नजर डालते हैं।
37
वैभव सूर्यवंशी
14 साल के होनहार भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी साल 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं। आईपीएल से पहले ही उनके चर्चे होने शुरू हो गए थे। ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स के लिए बिकने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर सर्च किया। वैभव ने बल्ले से पूरे साल धमाल मचाया। IPL में दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रचा। टीम इंडिया के लिए भी सेंचुरी मारी।
47
प्रियांश आर्य
सूची में दूसरे नंबर पर भी बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश आर्य का नाम आता है। आईपीएल 2025 में प्रियांश ने बल्ले से खूब धमाल मचाया। उन्होंने एक शतक भी लगाया। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए प्रियांश ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, क्योंकि उनकी शैली बेहद आक्रमक है। उन्होंने 17 मैचों में 179.25 की स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए। सीएसके के खिलाफ 42 गेंदों पर 103 रन बनाए थे।
57
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने पूरे साल बल्ले से तांडव मचाया। टीम इंडिया में आते ही उन्होंने अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया। एशिया कप 2025 में वो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचे। उन्होंने 7 इनिंग में 44.86 की औसत और 200.00 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ लाजवाब प्रदर्शन किया था।
67
शेख राशिद
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में खेलने वाले शेख राशिद ने भी पूरे साल अपना जलवा बिखेरा। हालांकि, वो IPL में कुछ कमाल नहीं कर पाए, लेकिन उसके बाद एपीएल में 5 इनिंग में 251 रन बनाए। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 6 इनिंग में 440 रन बनाए। उनके बैटिंग शैली आक्रामक है, जिसके चलते वो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाले क्रिकेटरों में चौथे नंबर पर रहे।
77
जेमिमा रॉड्रिग्स
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स ने इस सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है। टॉप 5 इंडियन क्रिकेटर में एकमात्र महिला हैं। वनडे विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विनिंग शतकीय पारी खेलकर सभी को चौंकाया था। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का पहला खिताब अपने नाम किया, जिसमें इस खिलाड़ी का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्हें गूगल पर लोगों ने जमकर खोजा।