विश्व के 5 महान नशेड़ी क्रिकेटर, कारनामे देख बोलेंगे- 'कहां से आते हैं ये लोग'

Published : Dec 26, 2025, 04:00 PM IST

दुनियाभर के कई बड़े-बड़े क्रिकेटरों पर नशा करने का आरोप लग चुका है। कई मामले में तो खिलाड़ियों ने अपने जुल्म को स्वीकार भी कर लिया। क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता। शराब के प्रभाव में रहते हुए परेशानियों का सामना भी किया है। 

PREV
17
क्रिकेट के मैदान पर नशा

वैसे तो क्रिकेट जेंटलमैन गेम कहा जाता है, लेकिन कई बार कुछ खिलाड़ियों ने इसपर भी दाग लगाए हैं। विश्व भर में कई क्रिकेटरों ने नशे के चलते खेल को भी बदनाम करवाया है। कई खिलाड़ियों पर नशे का आरोप लगाया गया है, जिन्होंने शराब या ड्रग्स के नशे में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन गलत लत के चलते अपने आप को गड्ढे में धकेल दिया।

27
दुनिया के 5 नशेड़ी क्रिकेटर

इसी बीच आज हम आपको विश्व में उन 5 नशेड़ी क्रिकेटर के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने गलत शौक के चलते काफी बदनाम हुए हैं। इन खिलाड़ियों के ऊपर बड़े आरोप लगाए जा चुके थे। अच्छा खेल दिखाने के बाद भी लोगों ने थू-थू कर दिया। आइए उनके ऊपर एक नजर डालते हैं।

37
एंड्रयू सायमंड्स

सूची में हमने पहले स्थान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी रहे एंड्रयू साइमंड्स का दिया है। यह खिलाड़ी एक समय अपनी टीम के लिए बहुत बड़ा मैच विनर प्लेयर बना हुआ था, लेकिन शराब की लत से जूझने के चलते एक मैच के दौरान नशे में होने पर टीम से बाहर कर दिए गए। इस बल्लेबाज के नाम टेस्ट में 2 और वनडे में 6 शतक दर्ज है।

47
एंड्रयू फ्लिंटॉफ

शराबी क्रिकेटरों की लिस्ट में हमने दूसरा नाम इंग्लैंड के पूर्व प्लेयर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का दिया है। यह अपने जमाने के सबसे महान ऑलराउंडर खिलाड़ी का जाते थे। टेस्ट में 5 और वनडे में 3 शतक के साथ-साथ 226 और 169 विकेट भी लिए। मगर नशे की लत उनके लिए बहुत बड़ा कारण बन गया। उन्होंने स्वीकार किया था कि एक मुकाबले में शराब पीकर शतक लगाया था।

57
हर्शल गिब्स

साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार खिलाड़ी हर्शल गिब्स के साथ भी कुछ ऐसी घटना ही देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीका इस खिलाड़ी ने अपनी आत्मकथा में बताया कि उन्होंने शराब के नशे में रहते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मुकाबले में 175 रनों की पारी खेली थी। यह खिलाड़ी दुनिया भर में अपना वर्चस्व जमा रखा था, लेकिन नशे की लत ने सब पर पानी फेर दिया।

67
शेन वॉर्न

एक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी का नाम सूची में है, जो दिग्गज शेन वार्न है। ड्यूरेटिक (मूत्रवर्द्धक) का सेवन करने के चलते इन्हें इस साल 2003 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था। इस चीज का इस्तेमाल स्टेरॉइड छिपाने के लिए किया जाता है। वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

77
विनोद कांबली

टीम इंडिया से भी एक नाम विनोद कांबली का आता है, जो एक बहुत बड़े प्लेयर थे, लेकिन नशे के चलते अपना पूरा जीवन बर्बाद कर लिया। इनकी कहानी ड्रग्स से कम जबकि शराब से ज्यादा जुड़ी हुई है। शराब की खराब लत के चलते भारतीय क्रिकेट टीम से हाथ धोना पड़ा। एक समय कांबली को फ्यूचर कहा जा रहा था, लेकिन एक गलती ने सब खत्म कर दिया।

Read more Photos on

Recommended Stories