अपनी जिंदगी में सिर्फ 30 लाख कमाना चाहते थे धोनी, लेकिन किस्मत को तो कुछ और मंजूर था

Published : Jul 07, 2023, 12:46 PM ISTUpdated : Jul 07, 2023, 12:48 PM IST
Unheard-ms-dhoni-story

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं वह किस्सा जब धोनी सिर्फ 30 लाख रुपए कमाकर रांची लौटना चाहते थे।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी संपत्ति कुल 1040 करोड़ के लगभग है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब धोनी अपने और अपने परिवार के लिए सिर्फ 30 लाख रुपए कमाना चाहते थे। यह हम नहीं कह रहे बल्कि कुछ समय पहले उनके साथी क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था, जब धोनी ने उनकी वाइफ से कहा था कि भाभी मुझे सिर्फ 30 लाख रुपए बनाना है।

धोनी से जुड़ा अनसुना किस्सा

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने एमएस धोनी के शुरुआती दिनों की कहानी बताई थी, जब धोनी अपनी रेलवे की नौकरी छोड़कर एक सफल क्रिकेटर बनने पर ध्यान लगा रहे थे। उस दौरान एम एस धोनी, वसीम जाफर, उनकी पत्नी, दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी एक साथ बैठकर खूब बातें करते थे। उस दौरान धोनी ने जाफर की पत्नी से बात करते हुए कहा था कि भाभी मुझे 30 लाख रुपए बनाने हैं। अगर मैंने इतने पैसे बना लिए तो मुझे पता है कि मैं बहुत शांति से जी सकता हूं।

हमेशा रांची में रहना चाहते हैं धोनी

एम एस धोनी की सादगी हम सब जानते हैं। सफल क्रिकेटर बनने के बाद और करोड़ों रुपए कमाने के बाद भी वह जमीन से जुड़े हुए हैं। वसीम जाफर ने अपने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि माही ने उनकी वाइफ से तब कहा था कि कुछ भी हो जाए वो रांची कभी नहीं छोड़ेंगे। मुंबई में आलीशान घर होने के बावजूद भी धोनी रांची में अपने परिवार के साथ अपने फार्महाउस पर रहना पसंद करते हैं। धोनी की सादगी इस बात से भी झलकती है कि हाल ही में वह इंडिगो की फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए नजर आए थे।

और पढ़ें- MS Dhoni को कितना जानते हैं आप, मान जाएंगे दे दिया इन सवालों का जवाब

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, संडे को हारते ही बाहर होगी ये टीम!
Who Won Yesterday’s IPL Match, GT vs KKR: कल का मैच कौन जीता, ईडन गार्डन्स में लगे 21 छक्के, देखें Highlights