'बहरा नहीं हूं मैं..,' MS Dhoni के धमाकेदार डायलॉग ने लगाई आग, एनिमल लुक देख फैंस हैरान, देखें VIDEO

Published : Mar 18, 2025, 02:59 PM IST
ms dhoni acting

सार

Ms Dhoni Acting with Animal Director: एमएस धोनी ने धमाकेदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने एनिमल मूवी के डायरेक्ट संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक विज्ञापन में काम किया है। उनका स्टाइल देख फैंस हैरान हैं। 

MS Dhoni With Sandeep Reddy Vanga: MS Dhoni हमेशा अपने लुक से फैंस का दिल जीतने में लगे रहते हैं। वह हमेशा कुछ स्पेशल करते हुए नजर आते हैं और लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। ऐसा ही एक बार फिर माही ने किया है। इस बार उनके अंदर का 'एनिमल' जाग गया है। दरअसल, पूर्व कप्तान ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल का एक सीन क्रिएट किया है। उन्होंने रणबीर कपूर की नकल उतारी है। रणवीर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म में रणविजय सिंह की भूमिका निभाई थी।

एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कार से बाहर आते हैं और अपनी साथियों के साथ गैंगस्टर स्टाइल में सड़क पार करते हैं। उन्होंने ठीक वैसा ही किया, जैसे रणबीर कपूर ने एनिमल मूवी में किया था। लेकिन, धोनी के वीडियो में एक अंतर यह है कि वह इलेक्ट्रिक साइकिल के साथ रोड क्रॉस करते हैं। इस वीडियो में वांगा और धोनी की बातचीत भी हुई। इसके बाद डायरेक्टर ने माही की एक्टिंग की तारीफ भी की। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि सभी लोगों को उनका अंदाज पसंद आएगा।

एमएस धोनी की धमाकेदार डायलॉग ने जीता डायरेक्टर का दिल

इस वीडियो में ट्वीट्स उस समय आया, जब धोनी ने रणबीर कपूर के किरदार में एनिमल मूवी का एक जबरदस्त डायलॉग बोला। उन्होंने कहा कि "सुनाई दे रहा है मुझे, बहरा नहीं हूं मैं।" इसपर वांगा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और झट से बोल दिया, कि हीरो तैयार है। फिर धोनी और डायरेक्टर के बीच बातचीत भी होती है। वहीं, अगले सीन में माही ने रणविजय सिंह की एंट्री करते हुए जबरदस्त हेयर स्टाइल भी अपनाया है।

धोनी की एक्टिंग देख डायरेक्टर भी बन गया उनका फैन

इस शानदार शॉट के बाद वांगा कहते हैं, कि यह काफी हिट होगा। जिसपर धोनी ने बोला, क्या यह थोड़ा आगे नहीं जाएगा? बाद में उन्हें डायरेक्टर को बताना पड़ा, कि यह इलेक्ट्रिक साइकिल का एक विज्ञापन है। लेकिन डायरेक्टर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। लास्ट सीन में भी धोनी ने धमाकेदार एक्टिंग की और रणवीर की नकल करते हुए सबका दिल जीत लिया।

धोनी का एनिमल लुक आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं।

आईपीएल 2025 की तैयारी में जुटे हुए हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल 2025 की तैयारी में भी जुटे हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका 18वां सीजन होने वाला है। कई रिपोर्ट्स में माना जा रहा है, कि धोनी का यह आखरी भी हो सकता है। पहली बार धोनी 23 मार्च रविवार को मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे। ऐसे में जीत के साथ वह टीम की अच्छी शुरूआत दिलाना चाहेंगे।

PREV

Recommended Stories

12 रन में आउट Surya! क्या ये फॉर्म टीम इंडिया को T20 WC 2026 में पड़ेगी महंगी?
3 क्रिकेटरों ने कोच को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, सिर पर लगी गंभीर चोट-टूटा कंधा