रोमांटिक ट्रिप पर निकले Mr. & Mrs. Dhoni, एफिल टावर पर बिताया क्वालिटी टाइम- देखें फोटो

Published : Jun 11, 2024, 08:19 AM IST
MS-Dhoni-and-his-wife-Sakshi-Dhoni-visited-Eiffel-tower-in-France

सार

भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने परिवार के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं और पेरिस में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: कुछ समय पहले मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के इटली के दूसरे प्री वेडिंग में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी अब अपनी वाइफ और बच्ची के साथ रोमांटिक शहर फ्रांस पहुंचे, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और माही कूल अंदाज में अपनी वाइफ और अपनी बेटी जीवा के साथ एफिल टावर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको भी दिखाते हैं धोनी की फैमिली की ये क्यूट तस्वीरें....

फैमिली संग पेरिस पहुंचे माही

इंस्टाग्राम पर ziva_singh_dhoni के ऑफिशियल पेज पर पेरिस के एफिल टावर की तीन तस्वीरें शेयर की गई है। इन तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ एफिल टावर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में उनकी क्यूट फैमिली नजर आ रही हैं। साक्षी ने जहां येलो रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट मिडी ड्रेस पहनी है, तो धोनी व्हाइट ओवरसाइज शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में उनकी बेटी एफिल टावर के पास फोटो क्लिक कराती हुई नजर आ रही हैं और ऑफ व्हाइट कलर की फ्रॉक के साथ पीच कलर की जैकेट कैरी की है। तीसरी तस्वीर में माही की बेटी जीवा और साक्षी धोनी एफिल टावर के पास पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई मिस्टर एंड मिसेज माही की तस्वीर

सोशल मीडिया पर एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और 625000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। हालांकि, साक्षी धोनी ने अपनी बेटी जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन को बंद करके रखा है, इसलिए फैंस यहां पर कमेंट नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन यकीन मानिए की फैंस भी महेंद्र सिंह धोनी और उनकी फैमिली की ये तस्वीर देखकर बहुत खुश हो रहे होंगे। बता दें कि एमएस धोनी को आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते देखा गया था। अब देखना होगा कि वह आईपीएल का अगला सीजन खेलते हैं या नहीं?

और पढ़ें-IND vs PAK: इज्जत की हो गई मिट्टी-पलीद, पाकिस्तान की हार पर फूटा पाक फैंस का गुस्सा- देखें वीडियो

PREV

Recommended Stories

युवा बदल सकते हैं भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, जिम्बाब्वे दौरे पर इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर
Rohit Sharma Favourite Food: विदेश में भी दाल चावल ही खाते हैं रोहित, वीडियो वायरल