15 साल का हुआ धोनी और साक्षी का साथ, देर रात Mr&Mrs माही ने ऐसे किया सेलिब्रेट

Published : Jul 05, 2025, 08:34 AM ISTUpdated : Jul 05, 2025, 08:39 AM IST
MS-Dhoni-Sakshi-Dhoni-wedding-anniversary-pics

सार

Dhoni Sakshi viral photos: कैप्टन कूल धोनी और साक्षी ने 15वीं सालगिरह देर रात केक काटकर मनाई। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दोनों प्यार से एक-दूसरे को केक खिलाते नजर आए।

MS Dhoni Sakshi Dhoni wedding anniversary: भारतीय टीम के कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई को अपनी 15वीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। 4 जुलाई 2010 को उन्होंने उत्तराखंड की रहने वाली साक्षी धोनी के साथ शादी की थी। दोनों की जोड़ी बेहद क्यूट लगती हैं। उनकी एक बेटी जीवा भी हैं। धोनी अपनी फैमिली के साथ रांची में रहते हैं और इस बीच अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर देर रात को अपनी वाइफ के साथ केक कट करते हुए नजर आए। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, आइए आपको दिखाते हैं मिस्टर एंड मिसेज माही का क्यूट बॉन्ड...

देर रात केक कट कर मनाई वेडिंग एनिवर्सरी (Dhoni Sakshi 15th wedding celebration)

इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर धोनी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साक्षी और धोनी एक दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। धोनी ने जहां ग्रे कलर की स्लीवलेस टीशर्ट पहनी हैं, तो साक्षी व्हाइट कलर के फ्लोरल प्रिंट कुर्ते में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और 6.5 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। धोनी की तस्वीरों पर फैंस से लेकर कई क्रिकेटर्स भी उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दे चुके हैं।

 

 

ऐसे शुरू हुई थी धोनी और साक्षी की लव स्टोरी (MS Dhoni Sakshi love story)

2007 में एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे, उनकी मुलाकात साक्षी से कोलकाता के ताज बंगाल होटल में हुई थी। जहां पर साक्षी बतौर इंटर्न काम करती थी और होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं। भारतीय टीम को ईडन गार्डन में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना था और वहीं उनकी साक्षी से मुलाकात हुई। साक्षी फेस से धोनी को नहीं पहचान पाई थी, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। इसके बाद साक्षी ने उन्हें सॉरी कहा। यह बात धोनी को भा गई और फिर उन्होंने साक्षी को कुछ मैसेज किए, पहले तो साक्षी को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती हुई और 2008 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया, फिर साल 2010 में दोनों शादी के बंधन में बंधे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Shreyas Iyer: 'असंभव' शब्द से मुझे नफरत है, आलोचकों की उसी बात ने मुझे बदल दिया
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल