खेती करना, ट्रैक्टर चलाना-बाइक राइडिंग करना...IPL से हटकर धोनी का अंदाज

Published : Sep 29, 2024, 07:42 PM IST
खेती करना, ट्रैक्टर चलाना-बाइक राइडिंग करना...IPL से हटकर धोनी का अंदाज

सार

2024 के आईपीएल के बाद आराम फरमा रहे कैप्टन कूल यानी एम एस धोनी, अपने घर पर बिंदास लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। इस बारे में पूरी रिपोर्ट यहां देखें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी, हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने फैंस का खूब मनोरंजन किया। लेकिन अब, माही धोनी क्या कर रहे हैं? ये स्टोरी पढ़कर आपको पता चलेगा 

आईपीएल के बाद धोनी क्या कर रहे हैं? 

महेंद्र सिंह धोनी! क्रिकेट जगत के मास्टरमाइंड। गेम प्लान बनाने में धोनी से आगे कोई नहीं। माही कब कौन सा दांव खेलेंगे, किस तरह से आक्रमण करेंगे, ये कोई नहीं भांप सकता। सिर्फ मैदान पर ही नहीं, मैदान के बाहर भी धोनी एकदम अलग हैं।

क्रिकेट से दूर होने पर धोनी, किसी के संपर्क में नहीं रहते। वो कहां जाते हैं, कहां रहते हैं, ये किसी को पता नहीं होता। बाकी क्रिकेटर्स छुट्टियां मनाने विदेश चले जाते हैं, लेकिन धोनी खेती-बाड़ी में व्यस्त हो जाते हैं। अपने खेत में वो आम किसानों की तरह ट्रैक्टर चलाते हैं, खेती करते हैं। कभी अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताते हैं. 

इस बार के आईपीएल में धोनी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से उन्होंने फैंस को पुराने धोनी की याद दिला दी। आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी सीधा रांची रवाना हो गए। अपने घर पर बिना किसी शोर-शराबे के वो आराम से समय बिता रहे हैं. 

सोलो बाइक राइडिंग, लॉन्ग ड्राइव!

जी हां, बाइक राइडिंग और कार से लॉन्ग ड्राइव पर जाना धोनी का पसंदीदा शौक है। फिलहाल धोनी अपने शहर में बाइक राइड और लॉन्ग ड्राइव का आनंद ले रहे हैं। कुल मिलाकर धोनी भले ही क्रिकेट से दूर हों, लेकिन वो हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने फैंस को वो समय-समय पर अपनी झलक दिखाते रहते हैं. 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच