IPL 2025, MS Dhoni Captain: CSK ने अचानक बदला कप्तान, गायकवाड़ की जगह धोनी संभालेंगे टीम की कमान

Published : Apr 10, 2025, 07:54 PM IST
MS Dhoni

सार

Ruturaj Gaikwad Ruled Out: चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ IPL 2025 के बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर टीम की कमान एमएस धोनी के हाथों में दिया गया है। आईए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ? 

IPL 2025 MS Dhoni Captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तान में 5 बार की चैंपियन टीम खास कमाल नहीं दिखा रही है। इसी बीच अब एक और बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते ऋतुराज पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। वैसे में उनकी जगह टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी संभालेंगे। धोनी के फैंस के लिए यह खबर एक तरह से खुशियां मनाने वाली जरूर होगी, लेकिन सीएसके के सपोर्टर के लिए यह समय बेहद ही खराब है। इसी बीच आईए जानते हैं, कि आखिर माही को कप्तान क्यों बनाया गया है?

राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के समय गायकवाड़ हुए चोटिल

दरअसल, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को एक मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय चोट का सामना करना पड़ा था। यह चोट उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी, जब पेसर तुषार देशपांडे की एक गेंद उनकी कोहनी पर जाकर लगी। हालांकि, उसके बाद भी गायकवाड़ अगले दो मुकाबले में दिल्ली और पंजाब के लिए कप्तानी में करते हुए नजर आए थे। लेकिन, जब उनकी कोहनी का स्कैन किया गया, तब पता चला कि उसमें फ्रैक्चर आ गया है। उनके इस गंभीर चोट के बाद मैनेजमेंट ने उन्हें पूरे IPL 2025 सीजन के लिए बाहर कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद टीम की ओर से की गई है।

एमएस धोनी की कप्तानी को लेकर कोच फ्लेमिंग ने क्या कहा?

ऋतुराज के चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर होने के बाद CSK टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि "ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पर यदि रिप्लेसमेंट की बात करें, तो हमारे पास कई सारे ऑप्शन टीम की अंदर मौजूद हैं। अभी तक इसपर हमने विचार नहीं किया है, कि कौन इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालेगा। एमएस धोनी इसके लिए बेस्ट विकल्प हैं और वो कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार भी थे। उन्हें इस बात का अंदाजा अच्छी तरह से है, कि उन्हें टीम की कमान क्यों दी जा रही है।"

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन सभी डिपार्टमेंट में खराब

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। प्वाइंट्स टेबल में टीम इस समय नौवें नंबर पर विराजमान है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में 5 मुकाबले में 4 हार और 1 जीत मिली है। टीम का नेट रनरेट भी -0.889 है। ऐसे में टीम के पास अब ज्यादा मौके वापसी करने के लिए नहीं हैं। टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग भी काफी लचर रही है। चेन्नई के न ओपनर कुछ खास कर पा रहे हैं और न ही मिडिल ऑर्डर कमाल दिखा रही है। ऐसे में अब वापसी करने के लिए इन सभी डिपार्टमेंट में अगले मुकाबले से सुधार करने की जरूरत है।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs South Africa 3rd ODI: आज के मुकाबले में टॉस कौन जीता?
हैपी बर्थडे जसप्रीत बुमराहः 16 बार 5 विकेट, ये हैं क्रिकेटर के कुछ खास अचीवमेंट