तुमको कुछ नहीं पता... जब साक्षी ने क्रिकेट को लेकर एमएस धोनी को सिखाया था सबक

Published : Oct 28, 2024, 09:00 AM ISTUpdated : Oct 28, 2024, 09:03 AM IST
MS-Dhoni-revealed-how-Sakshi-gave-him-lesson-on-stumping-rules

सार

क्रिकेट के मैदान पर माही के फैसलों पर भरोसा किया जाता है, लेकिन घर पर साक्षी धोनी का रूल चलता है! एक मैच के दौरान स्टंपिंग को लेकर साक्षी ने धोनी को क्रिकेट का पाठ पढ़ा दिया। जानिए क्या है पूरा माजरा।

स्पोर्ट्स डेस्क: मैदान के बाहर हमने कई क्रिकेटर्स की पत्नियों को उन्हें चीयर करते हुए देखा हैं, उन्हीं में से एक है साक्षी धोनी, जो अपने पति महेंद्र सिंह धोनी को लगभग हर मैच में चीयर करने के लिए स्टैंड में मौजूद रहती हैं। लेकिन एक बार जब मिस्टर एंड मिसेज माही घर पर बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे थे, तो कैसे साक्षी ने धोनी को क्रिकेट के ऊपर लेक्चर सुना दिया और यह तक कह दिया कि आपको कुछ नहीं आता है। चलिए आपको भी बताते हैं इस मजेदार किस्से के बारे में ....

स्टंपिंग को लेकर साक्षी ने धोनी को दिया लेक्चर

ट्विटर पर Cricketopia नाम से बने हैंडल पर एमएस धोनी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी बता रहे हैं कि कैसे उनकी वाइफ ने एक बार क्रिकेट को लेकर उन्हें लंबा चौड़ा लेक्चर सुना दिया था। दरअसल, उन्होंने इस वीडियो में बताया कि हम घर पर एक मैच देख रहे थे। ये एक वनडे मैच था, साक्षी भी मेरे साथ थीं। जब हम साथ होते हैं तो हम क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते, पर जब बॉलर ने बॉल डाली और यह वाइड थी, उसने स्टेप आउट किया तो स्टंप हो गया। आमतौर पर अंपायर रिव्यू लेते हैं कि थर्ड अंपायर फैसला करेंगे, लेकिन मेरी पत्नी ने कहा आउट नहीं है। जब तक उसने बोला आउट नहीं है बल्लेबाज ने चलना शुरू कर दिया, तो साक्षी ने कहा आप बस देखने की वह उसे वापस बुलाएंगे। वाइड बॉल पर स्टंप नहीं हो सकता है। वह कहती रही कि अंपायर उसे बुला लेंगे लेकिन तब तक बल्लेबाज बाउंड्री तक पहुंच गया। साक्षी ने कहा कि तुमको कुछ नहीं पता, आप बस इंतजार कीजिए थर्ड अंपायर उसे वापस बुलाएंगे। तब धोनी ने उन्हें समझाया कि वाइड बॉल में स्टंपिंग होती है, नो बॉल में नहीं। सोशल मीडिया पर धोनी का ये मजेदार के किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

 

 

क्या आईपीएल 2025 खेलेंगे माही

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन खेलने को लेकर एमएस धोनी ने अभी कुछ क्लियर हिंट नहीं दिया है। लेकिन, 31 अक्टूबर तक इसका फैसला होने की उम्मीद है। जब फ्रेंचाइजी अपने रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएसके 4 करोड़ रुपए में एमएस धोनी को रिटेन कर सकती हैं और वो आईपीएल का अगला सीजन भी खेल सकते हैं। बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार ट्रॉफी अपने नाम की है। हालांकि, अब सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में हैं।

और पढ़ें- पुणे टेस्ट क्यों हार गई टीम इंडिया, रोहित शर्मा ने गिना डाले कारण

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 4th T20I: ऑकलैंड में टॉस जीतकर क्या चुनेगी टीम इंडिया? जानें Eden Park की पिच रिपोर्ट
IND VS NZ PLAYING XI: भारत की संभावित प्लेइंग XI में कौन कितना दमदार? अभिषेक से अर्शदीप तक पूरी लिस्ट