
Dhoni-Pant Party Video: भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े स्टार्स ऋषभ पंत और एमएस धोनी के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग रही है। दोनों भले ही अब एक साथ भारतीय टीम के लिए नहीं खेलते, लेकिन पंत और धोनी की दोस्ती आज भी बरकरार है। ऋषभ पंत कई मौकों पर धोनी को अपना बड़ा भाई और मोटिवेटर बता चुके हैं। इस बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे दोस्तों के साथ पार्टी करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद एक गेट-टुगेदर का आयोजन हुआ। इसमें एमएस धोनी और ऋषभ पंत के अलावा उनके कुछ दोस्त भी शामिल हुए। वायरल वीडियो में सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का मशहूर गाना ‘चन्ना मेरेया’ भी सुनाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी और उनके कुछ दोस्त कैमरे के सामने पोज देने के बाद वहां से हटने लगते हैं। तभी ऋषभ पंत उन्हें वापस बुलाते हैं। पंत खुद सोफे पर लेटे हुए नजर आते हैं और दोस्तों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के दौरान ऋषभ पंत ने टी-ग्रीन कलर का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, जबकि एमएस धोनी ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाली शर्ट और ग्रीन ट्राउजर में नजर आए। दोनों का यह कैजुअल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Rishabh Pant & MS Dhoni together pic.twitter.com/s8ECODKh5W
— Riseup Pant (@riseup_pant17) September 2, 2026
और पढे़ं- एमएस धोनी के कमरे का था खास नियम, अजिंक्य रहाणे ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। वह विदेशी या न्यूट्रल मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत के नाम अब 2,534 टेस्ट रन हैं, जबकि धोनी ने 2,496 रन बनाए थे। इसके अलावा पंत ने टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में 102 छक्के पूरे कर लिए हैं। वहीं, एमएस धोनी की बात करें तो वह चोट के कारण IPL 2026 में कोई मुकाबला नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उनके क्रिकेट भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में धोनी और पंत का यह वायरल वीडियो फैंस के लिए खास बन गया है।
1. एमएस धोनी और ऋषभ पंत का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?
दोनों क्रिकेटर्स दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर में मस्ती करते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो गया।
2. ऋषभ पंत ने टेस्ट में धोनी का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
पंत विदेशी या न्यूट्रल मैदान पर भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।
3. ऋषभ पंत के नाम टेस्ट क्रिकेट में कितने छक्के हैं?
पंत ने 102 टेस्ट छक्के पूरे कर लिए हैं और इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है।