ताइवान के एक्टर और एमएस धोनी की लव स्टोरी में क्या कनेक्शन? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Published : Aug 25, 2026, 05:49 PM IST
Cheng Chang Fan Dating Rumours

सार

Cheng Chang Fan Dating Rumours: ताइवान के एक्टर चेंग चांग फैन की भारत यात्रा के दौरान एक भारतीय युवती से मुलाकात की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल है। जानिए क्यों लोग उनकी तुलना एमएस धोनी और साक्षी की लव स्टोरी से कर रहे हैं।

MS Dhoni Sakshi Story: कहते हैं कि प्यार की शुरुआत कब, कहां और कैसे हो जाए, कोई नहीं जानता। हाल ही में ताइवान के एक्टर चेंग चांग फैन (Cheng Chang Fan) को लेकर सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 में भारत यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात एक होटल में काम करने वाली भारतीय युवती से हुई। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और अब दोनों के डेटिंग की अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद कई लोग इस कहानी की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की लव स्टोरी से कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर दोनों कहानियों में क्या समानता है।

धोनी से क्यों हो रही है ताइवान एक्टर की तुलना?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान के एक्टर चेंग चांग फैन की मुलाकात भारत दौरे के दौरान एक होटल में काम करने वाली भारतीय युवती से हुई थी। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में उनके रिश्ते को लेकर डेटिंग की चर्चाएं सोशल मीडिया पर फैलने लगीं। यही बात लोगों को एमएस धोनी और साक्षी धोनी की प्रेम कहानी की याद दिला रही है। धोनी की पत्नी साक्षी सिंह रावत होटल मैनेजमेंट की छात्रा थीं और कोलकाता के ताज बंगाल होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। उसी दौरान टीम इंडिया वहां ठहरी हुई थी। होटल में ही धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात हुई। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। आखिरकार 4 जुलाई 2010 को दोनों ने शादी कर ली। आज एमएस धोनी और साक्षी देश की सबसे फेमस और पसंदीदा सेलिब्रिटी जोड़ियों में गिने जाते हैं।

और पढे़ं- NSG कमांडो के साथ MS Dhoni की ट्रेनिंग, पिस्टल से लगाया निशाना और ताबड़तोड़ चलाई गोली

दोनों कहानियों में क्या है समानता?

सोशल मीडिया पर लोग दोनों कहानियों के बीच एक खास समानता देख रहे हैं। जैसे एमएस धोनी की जिंदगी में होटल मैनेजमेंट से जुड़ी साक्षी आईं, वैसे ही चेंग चांग फैन की जिंदगी में भी भारत यात्रा के दौरान होटल इंडस्ट्री से जुड़ी एक भारतीय युवती के आने की चर्चा हो रही है। हालांकि, यहां यह बात साफ करना जरूरी है कि चेंग चांग फैन और भारतीय युवती के रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह केवल मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर आधारित दावा है।

दोनों कहानियों में बड़ा अंतर भी है

एमएस धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी पूरी तरह सच्ची है। दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं और उनकी एक बेटी भी है। वहीं, चेंग चांग फैन और भारतीय युवती के रिश्ते को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि ये एक्टर 2020 में अपने गे होने की पुष्टि कर चुका हैं। ऐसे में ये सिर्फ एक प्रमोशन के लिए भारतीय लड़की के टच में आए थे और दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

चेंग चांग फैन लव स्टोरी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. चेंग चांग फैन की डेटिंग की खबर कितनी सच है?

फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह केवल मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर आधारित है।

2. एमएस धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात कहां हुई थी?

दोनों की पहली मुलाकात कोलकाता के ताज बंगाल होटल में हुई थी, जहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं।

3. दोनों लव स्टोरी में क्या समानता है?

दोनों कहानियों में होटल से जुड़ी मुलाकात चर्चा में है। हालांकि, धोनी-साक्षी की कहानी सत्य और स्थापित है, जबकि चेंग चांग फैन के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

वैभव सूर्यवंशी का नया अवतार, एक ही ओवर में झटके 2 विकेट और वायरल हुआ Video
सिंपल-कूल अंदाज में नजर आए विराट अनुष्का, दिल्ली एयरपोर्ट की तस्वीरें हुईं वायरल