सिंपल-कूल अंदाज में नजर आए विराट अनुष्का, दिल्ली एयरपोर्ट की तस्वीरें हुईं वायरल

Published : Aug 25, 2026, 11:06 AM IST
Virat Kohli Anushka Sharma

सार

Virat Anushka Viral Photos: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दिल्ली एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों मास्क और कैप में बेहद सिंपल-कूल अंदाज में नजर आए।

Virat Kohli Latest Photos: क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी ट्रीट तब होती है, जब उनके फेवरेट क्रिकेटर कहीं नजर आ जाएं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों का सिंपल और कूल अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विराट-अनुष्का की वायरल तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर दिल्ली एयरपोर्ट से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें दोनों बेहद सिंपल, लेकिन स्टाइलिश लोअर-टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। विराट और अनुष्का ने अपने चेहरे को मास्क और कैप से कवर किया हुआ था। हालांकि, फैंस की नजरों से दोनों बच नहीं पाए। दोनों को एक साथ चलते और बातचीत करते देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर एक बार फिर दोनों की सादगी और बॉन्डिंग की खूब चर्चा हो रही है।

पिछले महीने वृंदावन पहुंचे थे विराट-अनुष्का

बता दें कि इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन से सीधे वृंदावन पहुंचे थे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दोनों ने संत प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया था। इसके बाद दोनों मुंबई पहुंचे और फिर लंदन के लिए रवाना हो गए थे।

पिछले कुछ सालों से लंदन में रह रहे हैं विराट कोहली

विराट कोहली अपनी फैमिली को ज्यादा समय देने और प्राइवेसी बनाए रखने के लिए पिछले कुछ समय से लंदन में रह रहे हैं। हालांकि, वह समय-समय पर भारत आते रहते हैं। कुछ समय पहले विराट के भारत में एक नया घर खरीदने की खबरें भी सामने आई थीं, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि विराट और अनुष्का भारत वापस लौट सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढे़ं- 2025 में विराट कोहली ने बुलेट की रफ्तार से बनाए 5 भयानक रिकॉर्ड

कब एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली?

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। पिछले कुछ समय से वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि, ऐसी अटकलें हैं कि वह इस साल के अंत तक एक या दो वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में अब फैंस की नजरें उनके वनडे करियर और आने वाले मुकाबलों पर टिकी हुई हैं।

विराट-अनुष्का लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें कहां की हैं?

वायरल तस्वीरें और वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट के बताए जा रहे हैं, जहां दोनों एक साथ नजर आए।

2. क्या विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत वापस आ गए हैं?

दोनों के भारत आने-जाने की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन उनके स्थायी रूप से भारत लौटने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

3. विराट कोहली अब कब क्रिकेट खेलते नजर आएंगे?

विराट टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। अब उनकी नजर वनडे क्रिकेट पर है और आने वाली वनडे सीरीज में उनके खेलने को लेकर फैंस उत्साहित हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

भारत अफगानिस्तान T20 सीरीज:कब, कहां खेले जाएंगे मुकाबले? जानें पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों की तैयारी
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर में दिखी पापा की झलक, फैंस बोले- लाइक फादर लाइक सन