एमएस धोनी की सादगी जीत लेगी दिल, इस तरह अपने घर पर मनाया गणतंत्र दिवस, यूजर्स पूछे- अयोध्या क्यों नहीं आए

Published : Jan 27, 2024, 08:35 AM ISTUpdated : Jan 27, 2024, 08:45 AM IST
MS-Dhoni-viral-video-on-26-January

सार

26 जनवरी 2024 को भारत ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घर पर परिवार वालों के साथ स्वाधीनता का जश्न मनाया। इस दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क: 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। ऐसे में जब शुक्रवार को भारत ने अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया तो क्या आम क्या खास हर इंसान देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कुछ इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने भी रांची में अपने परिवार के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया, जिसका वीडियो उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आइए आपको भी दिखाते हैं माही का यह वीडियो...

दिल जीत लेगा एमएस धोनी का सादगी भरा वीडियो

वैसे तो एमएस धोनी सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी धोनी अक्सर उनसे जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणतंत्र दिवस के मौके पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनके रांची के फार्म हाउस में तिरंगा लहरा रहा है और इसके नीचे एमएस धोनी खड़े हुए हैं। लंबे बाल बढ़ी हुई दाढ़ी और ब्लैक जैकेट में धोनी बहुत सिंपल लग रहे हैं और यूजर्स को भी उनकी सादगी बहुत पसंद आ रही है।

 

 

फैंस ने पूछा अयोध्या क्यों नहीं आए

सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 11 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा हमारे प्यार माहिया को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं, कई यूजर्स ने उनसे अयोध्या ना जाने पर सवाल भी पूछा। एक यूजर ने लिखा कि भैया अयोध्या क्यों नहीं आए? तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि शुक्रिया मैम गणतंत्र दिवस पर माही भाई का वीडियो शेयर करने के लिए। एक यूजर ने लिखा लेफ्टिनेंट कॉलोनल एमएस धोनी।

जल्द आईपीएल में नजर आएंगे एमएस धोनी

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल 2024 की तैयारी में जुटे हुए हैं। पिछले बार उन्हीं की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पांचवी ट्रॉफी जीती थी। आईपीएल के 17 वें सीजन के लिए एमएस धोनी को रिटेन कर लिया गया, ऐसे में धोनी इस साल आईपीएल का सीजन खेलते हुए नजर आएंगे।

और पढे़ं- Republic day 2024: सचिन से लेकर सहवाग तक, इन भारतीय क्रिकेटर्स ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच