Candy crush गेम को MS Dhoni ने कर दिया ट्रेंडिंग, फैंस बोले अब तो माही भाई की तरह हम भी खेलेंगे

Published : Jun 26, 2023, 08:13 AM ISTUpdated : Jun 26, 2023, 08:16 AM IST
MS-Dhoni-viral-video-playing-candy-crush-in-the-flight

सार

MS Dhoni viral video: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसमें धोनी फ्लाइट में बैठे हुए कैंडी क्रश गेम खेल रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक ही फैंस को दिख जाए तो उनका दिन बन जाता है। अभी कुछ दिन पहले ही धोनी अपने फार्म हाउस में अपनी बेटी जीवा और अपने पेट डॉग्स के साथ इंजॉय करते नजर आ रहे थे, जिसका वीडियो उनकी वाइफ ने शेयर किया था और अब उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी देखकर फैंस भी कह रहे हैं कि अब तो हम भी ऐसा ही करेंगे। आइए आपको दिखाते हैं धोनी का यह वायरल वीडियो...

फ्लाइट में कैंडी क्रश खेल रहे धोनी

दुनियाभर में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो लग्जरियस लाइफ जीते हैं और ट्रैवलिंग के लिए प्राइवेट जेट या फिर बिजनेस क्लास में सफर करते हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत सिंपल लाइफ जीते हैं। इसकी बानगी हाल ही में नजर आई, जब रविवार को वह इंडिगो की फ्लाइट में एक इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए नजर आए। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर फैंस का दिन बन गया। दरअसल, धोनी आराम से बैठ कर अपने टैबलेट में कैंडी क्रश खेल रहे थे, तभी उनके पास एयर होस्टेस आई जिन्होंने ढेर सारी मिठाई और चॉकलेट की ट्रे धोनी के सामने रख दी। इस पर धोनी ने ओमनी खजूर का एक पैकेट उठाया, फिर एयर होस्टेस धोनी से कुछ बात करती भी नजर आई और फिर आप अपने काम पर लौट गई। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी नजर आ रही हैं।

 

 

अब तो हम भी खेलेंगे कैंडी क्रश

इंस्टाग्राम पर cskfansofficial नाम से बने पेज पर धोनी का यह वीडियो शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और 2 लाख 88 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कोई धोनी की सादगी की तारीफ कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि ‘कैंडी क्रश अब एक लीजेंड गेम बन गया है।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘फ्लाइट में सब शांति से कैसे बैठे हैं, मैं होता तो धोनी धोनी के नारे लगा देता।’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘इस स्माइल ने पूरा दिन बना दिया, वी लव यू थाला।' एक ने लिखा कि 'अब हम भी यही गेम खेलेंगे।’ बता दें कि एमएस धोनी पिछले कुछ समय से अपने घुटने की सर्जरी करवाने के बाद अपने होम टाउन रांची में थे और अब वह अपनी वाइफ के साथ मुंबई के लिए ट्रेवल कर रहे हैं।

और पढ़ें- इंटरनेट का पारा बढ़ा रही क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की वाइफ, देखें फोटो

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल