
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने एमएस धोनी और उनकी बेटी जीवा का एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं किस तरह से धोनी अपने छह करोड़ के फार्महाउस पर इस समय इंजॉय कर रहे हैं...
बेटी जीवा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए माही
साक्षी धोनी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कुछ पेट डॉग्स नजर आ रहे हैं और उन्हें बॉल से खिलाते महेंद्र सिंह धोनी भी दिख रहे हैं। साथ ही उनकी बेटी जीवा भी पापा के साथ इंजॉय कर रही है। सोशल मीडिया पर साक्षी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 2.25 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘आखिरकार धोनी भाई की एक झलक तो देखने को मिली।’ तो वहीं कुछ यूजर्स ने साक्षी का शुक्रिया अदा किया यह वीडियो शेयर करने के लिए। एक यूजर ने लिखा कि 'भगवान का दर्शन हो गया।' तो एक ने लिखा कि ‘थोड़ा सा फेस दिखा देते मैडम उनका तो दिन और अच्छा बन जाता।’
सर्जरी कराकर रेस्ट कर रहे एमएस धोनी
बता दें कि आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद एमएस धोनी ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में घुटने की सर्जरी करवाई थी, जिसके तुरंत बाद वह अपने घर रांची लौट आए थे और पिछले कुछ समय से वह रांची में ही हैं। इस साल एम.एस. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। सीरीज जीतने के बाद एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा कि अभी उनके पास वक्त है। वह आईपीएल के मिनी ऑक्शन के बाद इस बारे में फैसला लेंगे कि वो एक सीजन और खेलेंगे या रिटायरमेंट लेंगे।
और पढ़ें- ICC वनडे वर्ल्ड कप के बाद हेड कोच राहुल द्रविड की जगह ले सकते हैं ये 5 पूर्व भारतीय खिलाड़ी