धर्म से ऊपर खेल: मुस्लिम क्रिकेटर शम्स मुलानी ने की हिंदू रीति से पिच पूजा, वीडियो वायरल

Published : Aug 12, 2025, 01:49 PM IST
Shams-Mulani-Pitch-Worship-Video

सार

Shams Mulani Pitch Worship Video: मुंबई में कांगा लीग के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस लीग की शुरुआत करने के लिए पूजा हुई और क्रिकेटर शम्स मुलानी ने विकेट के पास नारियल फोड़ा।

Muslim Cricketer Breaks Coconut: कहते हैं कि खेल कोई धर्म नहीं देखता, यहां सिर्फ क्रिकेटर्स की काबिलियत देखी जाती है और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट दिखाते हुए क्रिकेटर एक दूसरे के धर्म का सम्मान भी करते हैं। इसका उदाहरण मुंबई की कांगा लीग में देखने को मिला, जहां पर एक मुस्लिम क्रिकेटर शम्स मुलानी ने हिंदू रीति रिवाज को अपनाते हुए नारियल फोड़ कर विकेट्स की पूजा की। सोशल मीडिया पर शम्स मुलानी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

मुस्लिम क्रिकेटर ने की स्टंप्स की पूजा (Muslim cricketer worshipped the stumps)

एक्स पर Jagdish B Achrekar नाम से बने पेज पर कांगा लीग का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- खेल एकजुटता लाते हैं। पारसी जिमखाना में कांगा लीग में एकता और सद्भाव का प्रदर्शन करने के लिए शम्स मुलानी को बधाई। स्टंप पर माला चढ़ाने और नारियल फोड़ने की पारंपरिक हिंदू रस्मों में भाग लेते हुए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लीग की शुरुआत से पहले विकेट्स और पिच की पूजा की जा रही है और यह पूजा कोई और नहीं बल्कि 28 वर्षीय मुस्लिम क्रिकेटर शम्स मुलानी कर रहे हैं। वो पहले पिच पर बैठे, मिठाई चढ़ाई, फूल चढ़ाएं और फिर विकेट के सामने नारियल फोड़ कर उसके पानी को विकेट पर छिड़का। उन्होंने हाथ जोड़कर क्रिकेट पिच की पूजा की। सोशल मीडिया पर शम्स मुलानी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

 

 

ये भी पढे़ं- IPL 2026 ट्रेड रूमर्स पर बोले रविचंद्रन अश्विन- पहले ही बता दें रिटेन करेंगे या नहीं

कौन हैं शम्स मुलानी (Who is Shams Mulani?)

शम्स मुलानी भारतीय क्रिकेटर (ऑलराउंडर) हैं। वो इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। पिछले साल 2024 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 2 मैच खेलें। हालांकि, एक पारी में वह एक रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके अलावा वो लिस्ट ए क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। वो जोनल टी 20 लीग और विजय हजारे ट्रॉफी में भी मुंबई के लिए खेला करते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स