राधिका-अनंत के संगीत में हार्दिक पांड्या को गले लगा कर इमोशनल हुई नीता अंबानी, कहा- उसने साबित किया....

Published : Jul 07, 2024, 07:44 AM ISTUpdated : Jul 07, 2024, 07:49 AM IST
Nita-Ambani-hugs-Hardik-Pandya-in-Anant-Radhika-Sangeet-ceremony

सार

Nita Ambani message for Hardik Pandya: मुंबई में हाल ही में अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का संगीत समारोह हुआ, जिसमें भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी पहुंचे।

स्पोर्ट्स डेस्क: इस साल मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने हार्दिक पांड्या को दोबारा अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया था। लेकिन उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस साल खास परफॉर्मेंस नहीं दी और रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाने पर न सिर्फ हार्दिक पांड्या को खूब ट्रोल किया गया, बल्कि नीता अंबानी को भी उनके फैसले को लेकर खूब बातें सुनाई गई थी। लेकिन जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या ने कमबैक किया इसकी खुशी ना सिर्फ 140 करोड़ देशवासियों की चेहरे पर आई, बल्कि नीता अंबानी की आंखों में भी खुशी के आंसू छलक पड़े। आइए आपको दिखाते हैं नीता अंबानी का हार्दिक को लेकर खास मैसेज-

 

 

बेटे के संगीत में हार्दिक को गले लगा कर रोई नीता अंबानी

इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल पेज पर हार्दिक पांड्या और नीता अंबानी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में पहुंचे थे, लेकिन इस बीच नीता अंबानी ने स्टेज पर भारतीय क्रिकेटर्स को बुलाया और हार्दिक पांड्या के लिए स्पेशली कहा कि उन्होंने साबित कर दिया कि कठिन समय कभी नहीं टिकता लेकिन कठिन लोग टिकते हैं। इसके बाद नीता अंबानी ने हार्दिक पांड्या को गले लगाया। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लगभग चार लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ की आरती

इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल पेज पर एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें नीता अंबानी मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ गणपति बप्पा की आरती करती हुई नजर आ रही हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह नीता अंबानी का हाथ पकड़ते हुए आई और सभी क्रिकेटर्स ने यहां पर आरती की और भगवान का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन कमबैक किया। उन्होंने 114 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी अपने नाम की हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ t20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहम भूमिका निभाई।

और पढ़ें- Happy Birthday MS Dhoni: माही के बर्थडे सेलिब्रेशेन में साक्षी ने कॉपी किया रवींद्र जडेजा की वाइफ का अंदाज- Video

PREV

Recommended Stories

IPL Auction 2026: वो 5 विदेशी गेंदबाज जिनपर नीलामी में हो सकती हैं पैसों की बरसात
6-6-6-6-6-6..., वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आया छक्कों का तूफान, शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड