IPL 2023 से मुंबई इंडियंस के बाहर होने पर नीता अंबानी और आकाश अंबानी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, फैंस से किया खास वादा

Published : May 29, 2023, 12:10 PM IST
Nita Ambani thank MI fans

सार

Nita Ambani and Akash Ambani thank MI fans: आईपीएल 2013 से मुंबई इंडियंस का सफर खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजी की ओनर नीता अंबानी और आकाश अंबानी ने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया।

स्पोर्ट्स डेस्क: पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन इतना अच्छा नहीं रहा। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं हुई, लेकिन धीरे-धीरे टीम ने लय हासिल की और फाइनल में पहुंचने के लिए उसके पास मौका भी था। लेकिन शुक्रवार को क्वालीफायर 2 मुकाबले में उसे गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा और टीम का यह सीजन वही खत्म हो गया। आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की ओनर नीता अंबानी और आकाश अंबानी ने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया।

एमआई की हार के बाद नीता और आकाश अंबानी का पोस्ट

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीता अंबानी और आकाश अंबानी की ओर से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं नीता और आकाश अंबानी ने कहा कि टीम आईपीएल 2024 में मजबूत वापसी करने का लक्ष्य लेकर इस सीजन से काफी पॉजिटिव चीजें वापस ले रहे हैं।

 

 

नीता और आकाश अंबानी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- प्यार और सपोर्ट के लिए हमारे फैंस का बड़ा धन्यवाद। हमारी पलटन मुंबई इंडियंस की आत्मा है। जीत और हार से परे एमआई हमेशा खुशी फैलाने के बारे में रहा है और टीम ने फिर ऐसा किया। एक शानदार शो, असफलताओं के बावजूद कड़ा संघर्ष और हमेशा की तरह तिलक, नेहर, मधवाल और ग्रीन जैसी अद्भुत युवा प्रतिभाओं को एक मंच दिया। हम मजबूत वापसी के वादे के साथ इस सीजन से बहुत सारी सकारात्मकता वापस ले रहे हैं- नीता अंबानी और आकाश अंबानी...

ऐसा रहा मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2023 का सफर

इस सीजन मुंबई इंडियंस का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। उसने लीग स्टेज में 14 मुकाबले खेले, जिसमें उसे 8 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, गुजरात टाइटंस के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराने के बाद उसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। लेकिन, गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। शुभमन गिल के शानदार शतक के चलते गुजरात टाइटंस ने 233 रन बनाए। वहीं, मुंबई इंडियंस मैच में 171 रनों पर ही ढेर हो गई और उसका आईपीएल 2023 जीतने का सपना अधूरा रह गया।

और पढ़ें- IPL 2023 फाइनल मैच हुआ रद्द तो फैंस का चढ़ा पारा, स्टैंड्स में बैठी औरत ने किया पुलिसवाले पर हमला

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल