एमएस धोनी और साक्षी धोनी की पहली मुलाकात का असली सच! ना स्कूल में, ना रांची में, यहां हुई थी दोनों की अखियां चार

Published : Jul 05, 2023, 01:20 PM IST
truth-behind-MS-Dhoni-and-Sakshi-Dhoni-first-meeting

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं उनकी और साक्षी की पहली मुलाकात का असली सच...

स्पोर्ट्स डेस्क: एमएस धोनी और साक्षी धोनी क्रिकेट जगत के सबसे पावरफुल कपल्स में से एक माने जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में कई लोग दावा कर चुके हैं कि एमएस धोनी और साक्षी धोनी बचपन के दोस्त हैं। इतना ही नहीं एमएसडी के पापा पान सिंह धोनी और साक्षी के पिता आरके सिंह एक ही कंपनी में काम करते थे और तो और कई लोगों ने यह भी दावा किया है कि एमएस धोनी और साक्षी धोनी एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन दोनों की मुलाकात का असली सच क्या है आइए आज हम आपको बताते हैं।

क्या बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ते थे धोनी और साक्षी

पिछले कुछ समय से यह दावा किया जा रहा है कि एमएस धोनी और साक्षी धोनी रांची के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन आपको बता दें कि यह पूरी तरह से झूठ है। शादी के बाद ही पहली बार साक्षी रांची गई थी। एम एस धोनी ने खुद एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान 2020 में कहा था कि साक्षी और वह कभी एक साथ स्कूल में नहीं पढ़ें। दोनों के बीच करीब 7 साल का अंतर है, ऐसे में साथ पढ़ने का सवाल ही नहीं उठता है।

क्या धोनी और साक्षी के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे

कई लोग यह भी दावा कर चुके हैं कि एमएस धोनी के पिता पान सिंह धोनी और साक्षी धोनी के पिता आरके सिंह रांची की कंपनी MECON में एक साथ काम करते थे। हालांकि, यह बात भी सही नहीं है क्योंकि धोनी के पिता एक रेलवे में काम करते थे और साक्षी के पिता देहरादून में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. ऐसे में दोनों के साथ काम करने का दावा भी गलत है।

19 दिसंबर 2007 को हुई थी धोनी और साक्षी की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात 19 दिसंबर 2007 को कोलकाता में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कोलकाता के फाइव स्टार होटल में साक्षी इंटर्नशिप कर रही थी और धोनी टीम इंडिया के साथ उसी होटल में ठहरे थे। साक्षी अपनी इंटर्नशिप के आखिरी दिन एक कॉमन फ्रेंड युद्धजीत के जरिए माही से मिली थी। इसके बाद युद्धजीत के जरिए ही धोनी को साक्षी का मोबाइल नंबर मिला और उन्होंने मैसेज के जरिए उनसे बात करना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी और दोनों ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया। इसके बाद 4 जुलाई 2010 को दोनों की शादी देहरादून में हुई।

और पढ़ें- MS Dhoni Anniversary: 12 फोटो में देखें माही-साक्षी की क्यूट लव स्टोरी

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights