वर्ल्ड कप क्रिकेट 2023 के ग्रैंड फाइनल के पहले वायुसेना का होगा एयर शो, वीडियो हुआ वायरल

Published : Nov 17, 2023, 08:40 PM ISTUpdated : Nov 18, 2023, 12:09 AM IST
Narendra Modi stadium

सार

गुजरात डिफेंस पीआरओ के हवाले से रिपोर्ट में कहा कि सूर्य किरण टीम ने स्टेडियम में ग्रैंड रिहर्सल की और फाइनल शो से पहले शनिवार को भी रिहर्सल की जाएगी।

ODI World Cup 2023 final: वर्ल्ड कप क्रिकेट 2023 का फाइनल 19 नवम्बर को अहमदाबाद में होगा। भारत और आस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनने के लिए भिडेंगी। क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए कई हस्तियां स्टेडियम में मौजूद रहेंगी। इंडियन एयरफोर्स भी फाइनल के दिन एयरशो करेगा। क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के पहले ही एयरशो का वीडिया वायरल हो रहा है।

 

 

सूर्य किरण टीम ने किया प्रैक्टिस

इंडियन एयरफोर्स की एरोबेटिक टीम सूर्य किरण के पास वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल में एयर शो की जिम्मेदारी है। एयर शो के पहले सूर्य किरण की टीम ने शुक्रवार को इसका प्रैक्टिस किया। एयरशो भारत-आस्ट्रेलिया फाइनल के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होगा। गुजरात डिफेंस पीआरओ ने कहा कि सूर्य किरण टीम ने स्टेडियम में ग्रैंड रिहर्सल की है। फाइनल शो से पहले शनिवार को भी रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने बताया कि रिहर्सल का ही वीडियो वायरल हो रहा है। पीआरओ के मुताबिक, 19 नवंबर को शहर के मोटेरा इलाके के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मैच की शुरुआत से पहले एरोबेटिक टीम 10 मिनट तक लोगों को रोमांचित करेगी।

9 विमान होंगे एयरशो में शामिल

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम में भारतीय वायुसेना के 9 विमान शामिल होंगे। सूर्य किरण ने देश में कई एयरशो किए हैं। एयरशो में एयरफोर्स के पायलट्स विभिन्न आकृतियों का निर्माण आकाश में करेंगे। आसमान में 15 मिनट तक रोमांच यह टीम पैदा करेगी जिसका गवाह अहमदाबाद बनेगा।

अहमदाबाद में एक दूसरे को मात देने के लिए भिड़ेंगे दो पूर्व चैंपियन

अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इसे पहले सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम या फिर मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। मोटेरा पर पहला वनडे मैच 1984 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। तब भारतीय टीम 1983 में विश्वकप जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरी थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एलेन बॉर्डर ने शानदार बल्लेबाजी करके भारत को हरा दिया था। अब फिर से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इसी ऐतिहासिक मैदान पर विश्व चैंपियन बनने की होड़ में दिखाई देंगी। एक तरफ 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है तो दूसरी तरफ दो बार की चैंपियन भारतीय टीम है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने क्यों कहा- इस्लाम के लिए वरदान है अयोध्या में राम मंदिर निर्माण-Watch Video

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल