IND vs SL: श्रीलंका की कसी गेंदबाजी, रोहित का स्टंप उखड़ा-विराट और शुभमन को मिले जीवनदान

Published : Nov 02, 2023, 02:47 PM IST
ind vs sl

सार

वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत और श्रीलंका का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहा है। श्रीलंका ने टॉल जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया और शुरूआती ओवर्स में लाजवाब गेंदबाजी की है। 

IND vs SL. भारत बनाम श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच जारी है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा को दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद चमीरा ने लगातार दो मेडन ओवर डालकर भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में डाल दिया। शुभमन गिल ने लगातार दो चौके मारकर प्रेशर कम करने की कोशिश की लेकिन अगली ही गेंद पर गिल का कैच ड्रॉप हो गया। इसके बाद विराट कोहली भी दो बार बचे। पहली बार गेंद बल्ले का अंदुरूनी किनारा लेकर स्टंप के उपर से निकल गई। वहीं दूसरी बार बॉलर ने विराट का कैच मिस कर दिया। भारत के दोनों स्टार बल्लेबाजों को जीवनदान मिला है और देखना है कि वे इसे कितने बड़े स्कोर में तब्दील कर पाते हैं।

 

 

 

 

 

IND vs SL: वानखेड़े में रूककर आ रही गेंद

भारत बनाम श्रीलंका के बीच वानखेड़े में पहले गेंदबाजी कर रही श्रीलंकाई टीम को पिच से मदद मिली। गेंद रूककर बल्ले पर आ रही है और लगातार बल्लेबाजों को परेशान कर रही है। हालांकि जीवनदान मिलने के बाद विराट कोहली और गिल ने अच्छी बल्लेबाजी करनी शुरू कर चुके हैं। इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दो मैच खेले हैं और दोनों ही बार अफ्रीका ने 300 से ज्यादा रन बना दिए। भारतीय फैंस को भी उम्मीद है कि श्रीलंका के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच होगा। विराट कोहली जीवनदान मिलने के बाद लय में दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें

ODI CWC 2023 IND vs SL Live: पहली गेंद पर चौका-दूसरी बॉल पर रोहित का विकेट उड़ा

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL