IND vs SL: ODI वर्ल्डकप इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत भारत के नाम, विश्वकप की 10 BIG विक्ट्री

वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत बनाम श्रीलंका का मैच भारतीय खिलाड़ियों ने एकतरफा बना दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 357 रन बनाए और श्रीलंका के खिलाफ विश्वकप की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

 

Manoj Kumar | Published : Nov 2, 2023 3:33 PM IST / Updated: Nov 02 2023, 11:39 PM IST

India wins over Sri Lanka. वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत ने श्रीलंका (IND vs SL) को 302 रनों से हरा दिया है। यह क्रिकेट विश्वकप (ODI World Cup) की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 302 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 55 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 302 रनों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की और सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्रिकेट विश्वकप 2023 के सेमीफाइनल (World Cup Semifinal) में पहुंचने वाली भारत पहली टीम बन गई है।

IND V/S SL: क्रिकेट विश्वकप कप इतिहास की 10 बड़ी जीत

वर्ल्डकप 2023 में ही वर्ल्डकप इतिहास की सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराया था।

भारत ने क्रिकेट वर्ल्डकप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। 02 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका पर 302 रनों से जीत दर्ज की।

तीसरी सबसे बड़ी जीत 2015 में पर्थ में अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में हुई। तब ऑस्ट्रेलिया ने 275 रनों से जीत दर्ज की थी।

विश्वकप की चौथी सबसे बड़ी भारत के नाम है। 2007 में भारत ने बरमूडा को 257 रनों से हरा दिया था।

2015 में सिडनी में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज को 257 रनों से हराकर 5वीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

2003 के वनडे विश्वकप में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नामिबिया को 256 रनों से हराकर 6वीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

2007 के एकदिवसीय विश्वकप में श्रीलंकाई टीम ने बरमूडा को 243 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी।

2011 के विश्वकप में नीदरलैंड्स की टीम मोहाली वनडे मैच में में दक्षिण अफ्रीका से 231 रनों से हार गई थी। 

2007 के वनडे विश्वकप में बासेटेरे में नीदरलैंड को ऑस्ट्रेलिया ने 229 रनों से हरा दिया था। 

आईसीसी विश्वकप 2023 में बीते 28 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया था। यह दसवीं बड़ी जीत है।

यह भी पढ़ें

ODI CWC 2023 IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया, सेमीफाइनल में टीम इंडिया

Read more Articles on
Share this article
click me!