IND vs SL: इन 10 गलतियों की वजह से श्रीलंका की भयंकर हार, भारतीय शेरों ने धो डाला...

Published : Nov 02, 2023, 09:32 PM ISTUpdated : Nov 03, 2023, 12:13 AM IST
ind vs sl

सार

वनडे विश्वकप 2023 में भारत बनाम श्रीलंका (India vs Sri Lanka) का मैच विश्वकप के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ गया। एक जहां तरफ भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की, वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका को सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा। 

India vs Sri Lanka Highlights. वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराकर विश्वकप में दूसरी और भारत की पहली सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, श्रीलंकाई टीम ने 90 साल के अपने क्रिकेट सफर में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई। यह विश्वकप का 5वां सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भी श्रीलंका की टीम एशिया कप में भारत के सामने 50 रनों पर सिमट गई थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी और बाद में गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को चारों खाने चित कर दिया। आइए जानते हैं श्रीलंका की सबसे बड़ी हार की 10 सबसे बड़े फैक्ट्स।

IND vs SL: श्रीलंका की हार के 10 बड़े कारण

  • श्रीलंका ने टॉस जीतकर मुंबई के रनों से भरे पिच पर भारत को बल्लेबाजी दे दी। यह रणनीतिक गलती हुई।
  • रोहित शर्मा का विकेट पहले ही ओवर में मिलने के बाद मदुशंका को तीसरे ओवर के बाद बॉलिंग से हटाना।
  • शुरू के 6 ओवर तक श्रीलंकाई गेंदबाजी ने भारत को परेशान किया लेकिन यहीं बॉलर बदल दिए गए।
  • विराट कोहली और शुभमन गिल के दो आसान कैच श्रीलंकाई फिल्डर्स ने ड्रॉप कर दिया।
  • मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स कोई विकेट नहीं निकाल पाए जिसकी वजह से भारत हावी होता चला गया।

 

 

  • विराट और शुभमन गिल के बीच 189 रनों की बड़ी साझेदारी श्रीलंका के हाथ से मैच निकाल ले गई।
  • भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के खिलाफ श्रीलंकाई बॉलिंग असर नहीं छोड़ पाई।
  • लास्ट के ओवर्स में श्रीलंका को विकेट मिले लेकिन रनों का प्रेशर टीम नहीं बना पाई जिससे भारत को फायदा।
  • चेस करते समय श्रीलंका ने शुरू के 4 विकेट सिर्फ 3 रनों पर खो दिए जिसकी वजह से मैच हारने का आधार बना।
  • भारतीय गेंदबाजों को हैंडल न कर पाना श्रीलंका की सबसे बड़ी कमी रही। सभी बैटर डिफेंड करते वक्त आउट हुए

यह भी पढ़ें

IND vs SL: ODI वर्ल्डकप इतिहास की सबसे बड़ी जीत भारत के नाम,जानें विश्वकप की 10 BIG विक्ट्री

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL