PAK vs NZ Champions Trophy 2025: आज से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने हैं। यह मुकाबला कराची स्टेडियम में खेला जा रहा है। 8 साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा।

10:20 PM (IST) Feb 19
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया है। 321 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑल आउट हो गई।
10:17 PM (IST) Feb 19
पाकिस्तान का नौवां विकेट गिर चुका है। हारिस राउफ 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल सैन्टनर को तीसरी सफलता मिली।
10:05 PM (IST) Feb 19
पाकिस्तान टीम हार के बेहद करीब खड़ी है। खुशदिल शाह 69 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टीम का स्कोर 44 ओवर में 8 विकेट पर 229 रन है। जीत के लिए 36 गेंदों पर 92 रनों की जरूरत है।
09:55 PM (IST) Feb 19
एक तरफ पाकिस्तान के बल्लेबाज आउट हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खुशदिल शाह ने शानदार अर्धशतक लगाया है। अभी भी वो 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:51 PM (IST) Feb 19
पाकिस्तान का सातवां विकेट गिर चुका है। शाहीन शाह अफरीदी 14 रन बनाकर आउट हुए हैं। मैट हेनरी को पहली सफलता मिली।
09:25 PM (IST) Feb 19
पाकिस्तान टीम की आखिरी उम्मीद दिख रहे बाबर आजम भी आउट हो चुके हैं। 64 रन बनाकर वह मिचेल सैन्टनर के दूसरे शिकार बने। पाकिस्तान हार की ओर अग्रसर दिख रहा है।
09:18 PM (IST) Feb 19
321 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की आधी बल्लेबाजी आउट हो चुकी है। वहीं बाबर आजम अर्धशतक बनाकर अकेले डटे हुए हैं। फिलहाल वह 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:15 PM (IST) Feb 19
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चौथा झटका दे दिया है। आगा सलमान 42 रन बनाकर नेथन स्मिथ का शिकार बने। वहीं ताहिर 1 रन बनाकर सैन्टनर के हाथों आउट हुए।
08:44 PM (IST) Feb 19
न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज माइकल ब्रेसबेल ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। अच्छी लय में दिख रहे फखर जमान 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
08:14 PM (IST) Feb 19
पाकिस्तान 321 रनों का पीछा कर रहा है और टीम की शुरुआत काफी स्लो हुई है। 15 ओवर समाप्ति के बाद 2 विकेट पर स्कोर 49 रन है। बाबर आजम 22 और फखर जमान 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
07:53 PM (IST) Feb 19
न्यूजीलैंड की पकड़ मैच पर मजबूत होती जा रही है। विल ओ'रूर्के ने पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को 3 रन के स्कोर पर पेवलीयन भेज दिया है।
07:31 PM (IST) Feb 19
पाकिस्तान टीम 321 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी है और शुरुआत खराब हुई है। पहले 5 ओवर में केवल 12 रन बने हैं और 1 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं।
07:26 PM (IST) Feb 19
321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पकिस्तान को पहला झटका लगा है। 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पकिस्तान को पहला झटका लगा है। शऊद शकील 6 रन बनाकर विल ओ'रूर्के का शिकार बने।
06:39 PM (IST) Feb 19
कराची में चल रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 118 रन टॉम लेथम ने बनाए। वहीं विल यंग ने 107 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी 39 गेंदों पर 61 रन बनाए। गेंदबाजी में नसीम शाह और हारिस राउफ ने 2-2 विकेट लिए। जबकि अबरार अहमद को 1 विकेट मिला। पाकिस्तान को जीतने के लिए 321 रनों की आवश्यकता है।
06:26 PM (IST) Feb 19
ग्लेन फिलिप्स ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए तेज अर्धशतक लगाया है। फिलहाल वह 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:15 PM (IST) Feb 19
पाकिस्तान के खिलाफ विल यंग के बाद अब टॉम लैथम ने भी कमाल की पारी खेलते हुए शतक जड़ा है। उन्होंने अपने करियर का आठवां शतक लगाया है। फिलहाल वह 100 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
05:42 PM (IST) Feb 19
न्यूजीलैंड को चौथा झटका 38वें ओवर में शतकवीर विल यंग का रूप में लगा। यंग ने 113 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रन बनाए। वो नसीम शाह के दूसरे शिकार बने।
05:18 PM (IST) Feb 19
बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम लेथम ने अर्धशतक जमाया है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जबरदस्त वापसी की है। फिलहाल वह 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:16 PM (IST) Feb 19
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है। अभी भी वो 101 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
04:51 PM (IST) Feb 19
30 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 148 रन हैं। विल यंग और टॉम लेथम के बीच 76 रनों की साझेदारी हो गई है। यंग 90 और लेथम 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:28 PM (IST) Feb 19
न्यूजीलैंड की पारी के 25 ओवर पूरे हो चुके हैं। कीवि बल्लेबाजों के अच्छी वापसी की है। टीम का स्कोर 3 विकेट पर 113 रन है। विल यंग 74* और टॉम लेथम 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:00 PM (IST) Feb 19
विल यंग ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल का फाइटबैक दिखाते हुए अर्धशतक जमाया है। फिलहाल वह 57 गेंदों पर 51 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
03:54 PM (IST) Feb 19
ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। डेरील मिचेल 9 रन बनाकर हारिस राउफ के पहले शिकार बने हैं।
03:46 PM (IST) Feb 19
पहले 15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 71 रन है। क्रीज पर विल यंग 48* और डेरील मिचेल 9* रन बनाकर मौजूद हैं।
03:25 PM (IST) Feb 19
पहले पावरप्ले का खेल खत्म हो चुका है। 10 ओवेरों में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 48 रन बनाए हैं। मोहम्मद अबरार और नसीम शाह को 1-1 विकेट मिला।
03:13 PM (IST) Feb 19
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 2 ओवेरों में लगातार दूसरा झटका दे दिया है। अनुभवी केन विलियमसन 1 रन पर नसीम शाह का शिकार बने।
03:09 PM (IST) Feb 19
पाकिस्तान ने 8वें ओवर मे पहली सफलता प्राप्त कर ली है। अबरार अहमद ने डेवोन कॉनवे को 9 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।
02:59 PM (IST) Feb 19
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कराची में ताबड़तोड़ शुरुआत की है। 5 ओवर में टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 30 रन हो चुका है। विल यंग 21 और डेवोन कौनवे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
02:38 PM (IST) Feb 19
डेवोन कौनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरील मिचेल, टॉम लेथम, माइकल ब्रेसबेल, मिचेल सैन्टनर, नेथन स्मिथ, मैट हेनरी, विल ओ'रूर्के
02:36 PM (IST) Feb 19
फखर जमान, बाबर आजम, साऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, आगा सलमान, ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस राउफ, अबरार अहमद
02:32 PM (IST) Feb 19
पाकिस्तान ने कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।